उत्कृष्ट कार्य करने वाला ही रहेगा थानाध्यक्ष….पुलिस आयुक्त
एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-पुलिस आयुक्त द्वारा प्रदर्शन आधारित जवाबदेही तय करते हुए निष्क्रियता पर सख्त रुख अपनाया गया।अब वही थानाध्यक्ष पद पर बना रहेगा,जो उत्कृष्ट कार्य,प्रभावी अपराध नियंत्रण और जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण में सफल होगा।इसी क्रम में राजबहादुर मौर्य प्रभारी निरीक्षक लोहता व सुधीर कुमार त्रिपाठी प्रभारी निरीक्षक भेलूपुर को पुलिस लाइन भेजा गया और चार थानों पर अलग अलग थाना प्रभारी नियुक्त किये गए

जिसमे क्रमशः सधुवन राम प्रभारी निरीक्षक कपसेठी से प्रभारी निरीक्षक चोलापुर,दुर्गा सिंह पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक भेलूपुर,दिगम्बर उपाध्याय पीआरओ पुलिस आयुक्त से थानाध्यक्ष लोहता व विकास कुमार मौर्या चौकी प्रभारी चिरईगाँव थाना चोबैपुर से थानाध्यक्ष कपसेठी की नई जिम्मेदारी पुलिस आयुक्त द्वारा दी गयी है।



