एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-विराट हिंदू सम्मेलन 25 दिसंबर बृहस्पतिवार को जक्खिनी में आयोजित है।यह आयोजन राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के पास चंद्रा गार्डन में होगा।इस बात की जानकारी देते हुए प्रांत गौ सेवा प्रमुख अरविंद सिंह ने बताया कि इस सम्मेलन के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के काशी प्रांत के प्रांत कार्यवाह मुरली पाल है जबकि मुख्य अतिथि रामानुज धाम दतिया मध्य प्रदेश के श्रीमंत माधव महेंद्र रामानुज दास हैं।कार्यक्रम में क्षेत्र और जनपद के लोगों को आमंत्रित किया गया है।


