spot_img
18.1 C
Varanasi
Saturday, February 14, 2026

Buy now

spot_img

महिला ने मृत व्यक्ति की जमीन हड़पीःबनवाया जीवित प्रमाण पत्र वसीयत कराकर अपने नाम की जमीन मुकदमा दर्ज कर जाँच पड़ताल में जुटी रोहनिया पुलिस

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-रोहनिया थाना पुलिस ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत एक महिला को गिरफ्तार किया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार को 38 वर्षीय प्रमिला देवी को केशरीपुर के पास से हिरासत में लिया गया।आरोपी महिला पर 35 वर्ष पहले मृत व्यक्ति का जीवित प्रमाण पत्र बनवाकर फर्जी दस्तावेज तैयार करने का आरोप है। फिर उसे अमृत दिखाकर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर उसने वसीयतनामा बनवाकर जमीन अपने नाम करा ली थी।पीड़ित भगवानदास ने इस संबंध में थाने में शिकायत दर्ज कराई।शिकायत में आरोप लगाया गया था कि आरोपी ने जालसाजी कर कूटरचित मृत्यु प्रमाण और परिवार रजिस्टर की नकल बनवाई है।साथ ही अज्ञात व्यक्ति का फर्जी हस्ताक्षर और फोटो लगाकर कूटरचित वसीयतनामा पंजीकृत कराया है।प्रभारी निरीक्षक रोहनिया राजू सिंह ने बताया कि जांच में पाया गया कि आरोपी महिला फर्जी दस्तावेजों के आधार पर वसीयतनामा कराकर उक्त भूमि पर काबिज थी।पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।थाना रोहनिया कमिश्नरेट वाराणसी पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp