spot_img
24.8 C
Varanasi
Sunday, February 15, 2026

Buy now

spot_img

रास्ते से सब्जी विक्रेता गायब सरौनी रेलवे अंडरपास के समीप गिरी मिली बाइक जंसा पुलिस को तहरीर देकर बड़े भाई ने लगाया अज्ञात पर अपहरण का आरोप

spot_img
सब्जी विक्रेता राज सिंह पाल।

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-जंसा थाना क्षेत्र के सिहोरवा उत्तरी गाँव निवासी सब्जी विक्रेता बीती रात दुकान बंद कर नही पहुँचा घर,देवता पोखरा के आगे रेलवे ट्रैक के समीप चालू हालात में मिली बाइक सब्जी विक्रेता लापता 12 घण्टे बाद भी नही चल सका पता परिजनों में मचा कोहराम।प्राप्त जानकारी के मुताबिक सिहोरवा उत्तरी के रहने वाले बबलू पाल ने जंसा पुलिस को दिए गए तहरीर में बताया है कि मेरा छोटे भाई राज सिंह पाल जंसा के कुरौना बाजार में सब्जी का दुकान लगाता था और बीती रात वह दुकान बंद कर 9 बजे घर के लिए देवता तालाब वाया सरौनी रेलवे अंडरपास से घर जाने के लिए निकला लेकिन कुछ समय बाद उसकी मोबाईल बन्द आने लगी खोजबीन करने पर राज सिंह पाल की टीवीएस एक्सल बाइक चालू हालात में सरौनी रेलवे अंडरपास से 300 मीटर आगे गिरी पाई गयी,लेकिन छोटा भाई वहाँ नही था।हमे आशंका है कि कुछ अज्ञात लोगों द्वारा छिनैती जैसी घटना को वारदात देते हुए भाई का अपरहण कर लिया गया है।

क्योकि बीते 3 से 4 माह पहले भी छोटे भाई को अज्ञात मुँह ढके लोगो द्वारा रोककर छिनैती का प्रयास व परेशान करने की कोशिश किया गया था।आश्चर्य चकित कर देने वाली बात तो यह है कि जिस रास्ते मे मेरे छोटे भाई के साथ यह घटना हुई है उसी रास्ते मे बीते 14 दिसम्बर 2025 को मेरे बड़े पिताजी के लड़के शिव शंकर पाल को भी रोककर अज्ञात लोगों द्वारा धमकाया गया था कि इस रास्ते से दोबारा मत आना।बारह घण्टे बीतने के बाद भी गायब सब्जी विक्रेता राज सिंह पाल की कही कोई पता नही चल पाया है।पीड़ित द्वारा तहरीर मिलने के बाद जंसा पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ सीडीआर लोकेशन इत्यादि विधिक कार्यवाही में जुट गयी है।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp