एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-पुलिस आयुक्त वाराणसी मोहित अग्रवाल के निर्देशन में अपराध व अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत रोहनिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।रोहनिया पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान 3.984 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत रविवार को तड़के करीब 00:40 बजे मोहनसराय अंडरपास थाना रोहनिया क्षेत्र में चेकिंग के दौरान आरोपी विक्रांत मिश्रा उर्फ विक्की को पकड़ा गया।तलाशी के दौरान उसके कब्जे से कुल 3.984 किलोग्राम नाजायज गांजा बरामद हुआ।इसके अतिरिक्त जामा तलाशी में 350 रुपये नकद तथा एक की पैड मोबाइल फोन (अउए कंपनी) भी मिला। गिरफ्तार आरोपी विक्रांत मिश्रा उर्फ विक्की पुत्र स्व रामाकांत मिश्रा निवासी नटनिया दाई मंदिर चांदमारी थाना शिवपुर वाराणसी का निवासी है,जिसकी उम्र करीब 42 वर्ष बताई जा रही है।बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर रोहनिया पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की।पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज हैं।इस कार्यवाही में थाना रोहनिया पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।गिरफ्तार करने वाले टीम में मुख्य रुप से प्रभारी निरीक्षक रोहनिया राजू सिंह,उप निरीक्षक चौकी प्रभारी मोहनसराय अमीर बहादुर सिंह,उप निरीक्षक श्याम नारायण,हेड कांस्टेबल विरेंद्र वर्मा एवं कांस्टेबल राकेश कुमार शामिल रहे।


