spot_img
18.1 C
Varanasi
Saturday, February 14, 2026

Buy now

spot_img

खरगुपुर में कल लगेगा सैकड़ों वर्षों पुराना ऐतिहासिक खिचड़ी दंगल पूर्व प्रधान जंगली प्रसाद पाल के बगीचे में होगा भव्य आयोजन उमड़ेगी जिले भर की भीड़

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-जंसा थाना क्षेत्र के खरगुपुर ग्राम सभा में नए वर्ष के दूसरे सप्ताह में सैकड़ों वर्षों से चली आ रही परंपरा के तहत ऐतिहासिक खिचड़ी दंगल का भव्य आयोजन बुधवार यानी 14 जनवरी (मकर संक्रांति/खिचड़ी पर्व) के दिन किया जाएगा।यह आयोजन ग्राम सभा के पूर्व प्रधान श्री जंगली प्रसाद पाल के बगीचे में संपन्न होगा।इस संबंध में जानकारी देते हुए श्री पाल जी के छोटे पुत्र एवं मेले के व्यवस्थापक श्री ओमप्रकाश पाल ने बताया कि यह ऐतिहासिक मेला-दंगल कार्यक्रम की शुरुआत वर्षों पूर्व ग्राम सभा के पूर्व प्रधान स्वर्गीय श्री बिहारी पाल जी द्वारा स्वर्गीय मगन पाल जी की स्मृति में की गई थी तभी से यह आयोजन वर्ष दर वर्ष निरंतर भव्य रूप लेता गया और आज यह क्षेत्र का एक प्रमुख सांस्कृतिक व पारंपरिक आयोजन बन चुका है।उन्होंने बताया कि इस दंगल में घोड़े की दौड़, मुर्गे की लड़ाई,भेड़ की लड़ाई,दूर-दराज से आए प्रसिद्ध पहलवानों द्वारा गदा,जोड़ी-फेरी सहित अन्य पारंपरिक कुश्ती मुकाबले आयोजित किए जाते हैं साथ ही विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी मेले का आकर्षण रहते हैं,जिन्हें देखने के लिए जिले भर से भारी संख्या में दर्शक उपस्थित होते हैं।श्री ओमप्रकाश पाल ने बताया कि नए वर्ष में पूरे जिले में आयोजित होने वाला यह पहला मेला-दंगल होता है,जिसके कारण आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ शहरी क्षेत्रों से भी लोग बड़ी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हैं।मेले की एक विशेष परंपरा यह भी है कि सबसे अधिक बिक्री करने वाले दुकानदारों को पूर्व प्रधान श्री जंगली प्रसाद पाल द्वारा सम्मानित किया जाता है,जिससे व्यापारियों में विशेष उत्साह देखने को मिलता है।उन्होंने यह भी बताया कि मेले की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं तथा शासन-प्रशासन द्वारा मेले के सफल आयोजन हेतु समुचित सहयोग और आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।इस मेले में प्रमुख सहयोगी बिंदु प्रसाद पाल(दरोगा जी),शम्भूनाथ पाल (पंचायती राज विभाग),जयप्रकाश पाल(वरिष्ठ समाजसेवी),जीतेन्द्र पाल (समाजसेवी)तथा क्षेत्र के सभी सम्मानित जनमानस रहेंगे।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp