spot_img
12.9 C
Varanasi
Thursday, February 12, 2026

Buy now

spot_img

उधोग ब्यापार मण्डल द्वारा कल किया जायेगा कम्बल वितरण एसीपी राजातालाब के हाथों कम्बल पायेंगे जरूरत मंद खिल उठेगा चेहरा ठंड से मिलेगी राहत

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी अंतर्गत जंसा बाजार में कल मंगलवार को कंबल वितरण का भव्य आयोजन किया गया है जिसमे गरीब असहाय बुजुर्गो के बीच कम्बल वितरण कर एक मिशाल पेश करने का कार्य किया जायेगा जिसकी सम्पूर्ण तैयारी पूर्ण कर ली गयी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार उधोग ब्यापार मण्डल के ब्यापार मण्डल अध्यक्ष जंसा शुभम सिंह के सौजन्य से मंगलवार यानी 13 जनवरी 2026 दोपहर 2 बजे से जंसा बाजार में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया है।उद्योग व्यापार मंडल समिति के पदाधिकारियों कर्मचारियों नेता जनप्रतिनिधियों सहित एसीपी राजातालाब अजय कुमार श्रीवास्तव,प्रभारी निरीक्षक जंसा अनिल शर्मा,चौकी प्रभारी जंसा पवन यादव,सब इंस्पेक्टर गौरव श्रीवास्तव व साइबर प्रभारी जंसा ताबिश खान के उपस्थिति व मौजूदगी में कंबल वितरण करने का निर्णय लिया गया है।

वही इस बाबत ब्यापार मण्डल अध्यक्ष जंसा शुभम सिंह का कहना रहा की इस कार्यक्रम का उद्देश्य गांव के जरूरतमंद लोगों को गर्माहट प्रदान करना है समस्त लोगो की उपस्थिति इस पहल को और भी प्रभावशाली बनाएगी।कंबल वितरण के बाबत प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता,पूर्वांचल महिला व्यापार मंडल अध्यक्ष सविता सिंह,महिला जिलाध्यक्ष ब्यापार मण्डल आरती देवी,पूर्वांचल महिला व्यापार मंडल संरक्षक अजय सिंह (मंटू),जिला संरक्षक व्यापार मंडल वाराणसी सुरेश सिंह,मोहन यादव सहित दर्जनों पदाधिकारी गणों ने सोमवार को बैठक कर अहम रणनीति बनाई।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp