एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-रामेश्वर तीर्थ धाम निवासी शहीद कृष्णचंद तिवारी के बीसवी पुण्य तिथि पर क्षेत्र के पूर्व सैनिकों जनप्रतिनिधियों व परिजनों ने चित्र पर पुष्प अर्पित कर सच्ची श्रद्धांजलि देते हुए उनके राष्ट्र भक्ति व बलिदान को याद किया गया।कृष्णचंद तिवारी 2991911 नायक राजपूत रेजिमेंट में 25 फरवरी 92 को भर्ती हुए थे।15 वर्ष तक देश की सेवा करते हुए गत 27 जनवरी को राजौरी क्षेत्र (जम्मू कश्मीर) के इखनी पोस्ट पर तैनात थे।लश्करे तोइबा और जैश- ए- मोहम्मद आतंकियो के साथ सुबह पाँच बजे भोर में उनके मंसूबो को नाकाम करते हुए सीने पर तीन गोलियां खाकर शहीद हो गए थे।प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी शहीद के घर लोगो का जमावड़ा शाम को लग गया पत्नी संध्या तिवारी,इकलौता पुत्र विकास तिवारी पुत्री कुमुद,रितिका बड़े भाई रामजी तिवारी भाभी श्री मति राजदेवी,बड़ी भाभी मनता देवी,भतीजे त्रिभुवन व संजय तिवारी,उज्ज्वल व दिग्यम तिवारी ने अश्रुपूरित नेत्रों से शहीद को माल्यार्पण कर टीका लगाकर दीप जलाकर आरती उतार कर याद किया।

क्षेत्र के पूर्व सैनिक रविशंकर पांडेय,पूर्व सैनिक योगेंद्र सिंह,डॉ आर के सिंह,त्रिवेणी सिंह,सुरेंद्र प्रताप सिंह,आचार्य पंडित अन्नू तिवारी, के एल पथिक,रामगोपाल चौरसिया,घनश्याम सिंह यादव,मंगला सिंह,डॉ रामप्रसाद,डॉ नागेंद्र यादव,सुनील सिंह,सुभाष मौर्या,कन्हैया मौर्या,शिवप्रकाश सेठ,कैलाश सेठ,विशाल कुमार गुप्ता (बीडीसी),कृष्ण कुमार सिंह सहित कई परिजन व फौजी उपस्थित रहे।वक्ताओं ने शहीद कृष्णचंद तिवारी की साहस,वीरता,धैर्य,देशभक्ति,चुनौतियों से संघर्ष करने क्षमता,निडरता और दुर्गम पहाड़ियों में दुश्मनों के दांत खट्टे करने की दास्तान सुनाकर उनकी यादों को ताजा कर दी लोगो के आँखों से आंसू टपक पड़े।अंत मे भारत माता की जय,बंदेमातरम,इंकलाब जिंदाबाद का लोगों ने जयघोष किया।


