spot_img
15.5 C
Varanasi
Friday, February 13, 2026

Buy now

spot_img

समुदाय के साथ संवाद स्थापित कर अपने उत्तर दायित्वों का निर्वहन करेंगी प्रशिक्षित आंगनबाड़ी कार्यकत्री….विमल कुमार सिंह

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-बच्चों गर्भवती व धात्री महिलाओं की देखभाल करने वाले अभिभावकों व लाभार्थी के साथ समुदाय के बीच संवाद स्थापित कर स्वास्थ्य,पोषण व शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए अपने उत्तर दायित्वों का निर्वहन प्रशिक्षित नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां करेंगी।उक्त बातें जिला ग्राम्य विकास संस्थान परमानंदपुर में तेईस जनवरी से चल रहे नवनियुक्त आँगनबाड़ी कार्यकत्रियों के सात दिवसीय आवासीय आधारभूत प्रशिक्षण सत्र के समापन अवसर पर प्रशिक्षुओं को सम्बोधित करते हुए जिला प्रशिक्षण अधिकारी विमल कुमार सिंह ने कही।प्रशिक्षण सत्र के दौरान उपस्थिति बाल विकास परियोजनाधिकारी मनोज कुमार ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि जानकारी के माध्यम से अपने कार्यक्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने का संकल्प लेकर जा रहीं अपने दायित्व को पूरा करेंगी।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के सात दिवसों में मास्टर ट्रेनर पुष्पा सिंह ने विविध योजनाओं की जानकारी दी और विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से अभ्यास कराया।प्रशिक्षण में बाल विकास परियोजना क्षेत्र सकलडीहा से चौदह,नौगढ़ से सात,धानापुर से तीन,चन्दौली सदर से चार,चकिया से बारह व बरहनी से छह इस प्रकार द्वितीय सत्र में कुल जनपद चन्दौली से चयनित 46 नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को प्रशिक्षित किया गया।इस अवसर पर ज्येष्ठ अनुदेशक संजय कुमार ने अपने दायित्व के प्रति सजगता बरतने पर बल दिया।सत्र प्रभारी सुरेश तिवारी,नीरज कुमार,प्रीती मौर्या,ब्यूटी कुमारी,प्रियंका,अंजनी,सुमन सिंह,निक्की,नीरा यादव,सुचेता,रविता,आंचल,नेहा,रोशनावती,शशिकला,चंचला,अनामिका,शिल्पा सिंह,माविया खातून,प्रिंसी,सीमा,ममता,ऊषा,नैंसी गुप्ता,दीक्षा,महेजबी परवीन आदि की उपस्थिति रही।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp