spot_img
28.1 C
Varanasi
Sunday, February 15, 2026

Buy now

spot_img

जलालीपट्टी में पागल बंदर का आतंक पंद्रह दिनों में बीस लोगों पर किया हमला

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-ककरमत्ता वार्ड-38 के जलालीपट्टी क्षेत्र में पिछले कई दिनों से एक उग्र और पागल बंदर के आतंक से स्थानीय लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। क्षेत्रवासियों के अनुसार पिछले 15 दिनों में लगभग 15-20 लोग बंदर के हमले का शिकार हो चुके हैं।लगातार बढ़ रही घटनाओं के बावजूद नगर निगम और पशु चिकित्सा विभाग की ओर से कोई कार्रवाई न होने पर जनता में भारी नाराज़गी है।क्षेत्र के पार्षद ने बताया कि उन्होंने पशु चिकित्सा अधिकारी संतोष पाल को कई बार फोन और संदेश भेजकर बंदर की गतिविधियों और हमलों की जानकारी दी।

इसके साथ ही फोटो और वीडियो भी भेजे गए,लेकिन अब तक बंदर को पकड़ने के लिए कोई टीम मौके पर नहीं पहुँची।इस लापरवाही के कारण क्षेत्र में भय और असुरक्षा का माहौल और बढ़ गया है।शनिवार को बंदर ने पार्षद के परिवार के मासूम बच्चे आरव बिंद पर हमला कर दिया,जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बच्चे को तुरंत अस्पताल ले जाया गया,जहाँ डॉक्टरों ने उसे एंटी-रैबीज इंजेक्शन लगाया।इस घटना के बाद क्षेत्र में और अधिक तनाव फैल गया है,क्योंकि बंदर का व्यवहार अत्यंत आक्रामक होता जा रहा है।स्थानीय निवासियों के अनुसार सुबह-शाम बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।स्कूल जाने वाले बच्चे डरे हुए हैं।बुजुर्गों और महिलाओं के लिए स्थिति बेहद खतरनाक हो गई है।लोगों ने बताया कि बंदर अचानक घरों की छतों से या गलियों से निकलकर हमला कर देता है,जिससे चोटें गंभीर हो जाती हैं।घटना के बाद पार्षद ने नगर निगम और पशु चिकित्सा विभाग को कठघरे में खड़ा करते हुए कहा “लगातार सूचना देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई।अब स्थिति बेहद गंभीर हो चुकी है।प्रशासन तुरंत हस्तक्षेप करे, वरना आंदोलन किया जाएगा।” उन्होंने चेतावनी दी कि यदि बंदर को पकड़ने के लिए वन विभाग और संबंधित टीमें तत्काल नहीं भेजी गईं,तो लोग सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे।स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन,नगर निगम और वन विभाग से तत्काल संयुक्त कार्रवाई की मांग की है,ताकि बंदर के आतंक से क्षेत्रवासियों को राहत मिल सके और भविष्य में किसी बड़ी घटना को रोका जा सके।जलालीपट्टी क्षेत्र में बढ़ती घटनाओं को देखते हुए अब लोग प्रशासन की त्वरित और ठोस कार्रवाई की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp