spot_img
13.1 C
Varanasi
Sunday, February 15, 2026

Buy now

spot_img

तेईस दिनों बाद यूट्यूब चैनल पर फर्जी खबर चलाकर रंगदारी माँगने वाले तथाकथित पत्रकार के खिलाफ राजातालाब पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज शुरू की जाँच पड़ताल

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-राजातालाब पुलिस द्वारा एक प्रतिष्ठित आभूषण व्यवसायी की तहरीर के आधार पर तेईस दिनों बाद उच्चाधिकारियों के आदेश पर एक तथाकथित यूट्यूबर पत्रकार के खिलाफ रविवार को रंगदारी का मुकदमा दर्ज कर जाँच पड़ताल शुरू कर दी गई है।पुलिस द्वारा उपलब्ध सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर प्रकरण की गहन जाँच पड़ताल की जा रही है।प्राप्त जानकारी के अनुसार पंकज सेठ निवासी रानी बाजार राजातालाब वाराणसी आभूषण व्यवसायी जिनका अंशिका अलंकार मंदिर नामक प्रतिष्ठान रानी बाजार क्षेत्र में संचालित है पर बीते 4 जुलाई 2025 को सुनील जायसवाल जिसने स्वयं को यूट्यूब चैनल वाराणसी की आवाज़ का पत्रकार बताया था और पीड़ित के प्रतिष्ठान के बाहर आकर बिना अनुमति फोटोग्राफी करने लगा था।

तथाकथित पत्रकार द्वारा पीड़ित के चालक को बुलाकर दो लाख की रंगदारी की मांग की गयी थी और यह धमकी दी गयी थी कि यदि धनराशि नहीं दी गई तो पीड़ित एवं उनके परिजनों को फर्जी मुकदमों में फँसाकर प्रतिष्ठान को सील करवा दिया जाएगा।संपूर्ण घटना प्रतिष्ठान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गयी थी,पीड़ित द्वारा बताया गया था कि उक्त व्यक्ति द्वारा पूर्व में भी यूट्यूब चैनल के माध्यम से छवि को धूमिल करने के उद्देश्य से कई भ्रामक एवं तथ्यहीन वीडियो अपलोड किए गए हैं।जिसके बाबत पीड़ित पंकज सेठ ने वाराणसी कमिश्नरेट के आला अधिकारियों को ज्ञापन देकर उपरोक्त तथाकथित पत्रकार के खिलाफ कार्यवाही की माँग किया था।वही इस बाबत थानाध्यक्ष राजातालाब राजू कुमार द्वारा उच्चाधिकारियों के आदेश पर तथाकथित पत्रकार सुनील जायसवाल के खिलाफ रंगदारी का मुकदमा दर्ज कर जाँच पड़ताल शुरू कर दी गयी।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp