spot_img
35.1 C
Varanasi
Saturday, April 11, 2026

Buy now

spot_img

धारदार हथियार से हमला कर भाभी को देवर ने उतारा मौत के घाट परिजनों में मचा कोहराम आरोपी देवर को मिर्जामुराद पुलिस ने किया गिरफ्तार भेजा जेल

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

मृतका पूनम पटेल की फाइल फोटो।

वाराणसी/-मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के लच्छापुर गांव में शनिवार सुबह रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई।मामूली विवाद के बाद एक कलयुगी देवर ने अपनी सगी भाभी की गड़ासे और कुल्हाड़ी से बेरहमी से हत्या कर दी।इस घटना से पूरे गांव में दहशत और शोक का माहौल है।मिली जानकारी के अनुसार लच्छापुर निवासी पूनम पटेल 30 वर्ष का शुक्रवार रात अपने देवर अजीत पटेल के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।

आरोपी देवर अजीत पटेल।

रात में मामला शांत हो गया,लेकिन शनिवार सुबह आरोपी अजीत गुस्से में बेकाबू हो गया और घर में रखी कुल्हाड़ी उठाकर पूनम पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।हमला इतना क्रूर था कि महिला को संभलने का मौका तक नहीं मिला और मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई।मृतका पूनम पटेल के पति सुजीत कुमार पटेल रेलवे में ग्रुप-डी कर्मचारी हैं।घटना के वक्त घर में कोहराम मच गया।मृतका का एक 6 वर्षीय बेटा ‘हर्ष’ है जिसके सिर से मां का साया उठ गया।मासूम की हालत देख हर किसी की आंखें नम हो गईं।घटना की सूचना मिलते ही उत्तर प्रदेश पुलिस और स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

घटना स्थल पर रोते बिलखते परिजन।

ग्रामीणों और परिजनों की निशानदेही पर पुलिस ने आरोपी देवर अजीत पटेल को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है।इस निर्मम हत्या के बाद लच्छापुर गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।हर कोई इस क्रूर घटना से स्तब्ध है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहा है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp