spot_img
30.9 C
Varanasi
Wednesday, April 15, 2026

Buy now

spot_img

सोनू हत्याकांड:हत्या का मुख्य आरोपी रमेश पटेल उर्फ बबलू को रोहनिया पुलिस ने किया गिरफ्तार भेजा जेल अन्य छह आरोपियों की तलाश जारी जल्द होगी गिरफ्तारी

spot_img

अवैध व काली कमाई से अर्जित सम्पत्तियों की भी हो सकती है जाँच सवालों के घेरे में सभी आरोपी

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-रोहनिया थाना क्षेत्र के पंडितपुर में 16 वर्षीय सोनू अली की हत्या के आरोपी रमेश पटेल उर्फ बबलू को सोमवार को कोर्ट ने जेल भेज दिया।वहीं अन्य पांच आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों द्वारा दबिश दी जा रही है।सूत्रों के अनुसार रविवार देर रात पोस्टमार्टम के बाद सोनू का शव रमसीपुर स्थित कब्रिस्तान में दफन किया गया।बेटे की मौत के बाद उनकी मां शहाना बेहद सदमे में हैं।

सोनू अली के घर पर जुटे ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी किशोर को मोबाइल चोरी जैसी मामूली बात पर मारकर हत्या कर गए।उनका कहना है कि पुलिस शिकायत के जरिए मामले को हल कर सकती थी,लेकिन आरोपियों ने अपनी हनक दिखाने के लिए यह जघन्य कृत्य किया।प्रभारी निरीक्षक रोहनिया राजू सिंह ने बताया कि हत्या का मुख्य आरोपी रमेश पटेल उर्फ बबलू की गिरफ्तारी के बाद अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी है।पुलिस के अनुसार शनिवार की रात सोनू अली की पीट-पीटकर हत्या की गई थी।

रोहनिया पुलिस ने रमेश पटेल उर्फ बबलू,रवि पटेल,रोहित पटेल,गोविन्द,गौरव पाल,आजाद अली व आजाद नट के खिलाफ हत्या सहित अन्य मामलों में मृतक के माता शहाना के तहरीर के आधार ओर मुकदमा दर्ज किया है जिसमे मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी है शेष छह की गिरफ्तारी बाकी है पुलिस टीम लगी हुई है जल्द ही सभी आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।इतना ही नही वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस इन सभी आरोपियों के अवैध व काली कमाई से अर्जित सम्पत्तियों की जाँच करें तो हो सकती है बड़ी खुलासा पत्नी बच्चों के नाम बनाई जाती है सम्पत्तिया व परिवार के सदस्यों के साथ अन्य लोगो के नाम अपना पैसा लगाकर निकलवाई जाती है लोडेड व लग्जरी गाड़िया।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp