spot_img
18.1 C
Varanasi
Sunday, February 15, 2026

Buy now

spot_img

मंडलायुक्त वाराणसी ने निर्माणाधीन अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम गंजारी के निर्माण कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-मंडलायुक्त एस राजलिंगम ने जंसा क्षेत्र के गंजारी स्थित अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के निर्माणाधीन कार्यों का शुक्रवार को निरीक्षण करते हुए वर्तमान प्रगति का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान बताया गया कि परियोजना का 75% कार्य पूरा हो चुका है।बारिश के वजह से रुके कार्यों को शुरू किया जा चुका है

जिसको आगामी मार्च-अप्रैल के मध्य तक पूरा कर लिया जायेगा।मंडलायुक्त द्वारा निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य में आ रही चुनौतियों और बाधाओं की भी जानकारी ली गयी तथा उक्त के सम्बन्ध में संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए आवश्यक निर्देश भी दिए।मंडलायुक्त द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम को जोड़ने हेतु मार्गों हरसोस-सुईचक-गंगापुर मार्ग,रोहनियां-गंगापुर मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य की प्रगति का भी निरीक्षण किया जिसके संबंध में अधिशासी अभियन्ता निर्माण खण्ड-1 लोनिवि आशुतोष कुमार सिंह द्वारा बताया गया

कि हरसोस-सुईचक-गंगापुर मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढीकरण का कार्य चैनेज 0.00 से 0.700 एवं 1.700 से 3.050 तक मार्ग की 7.00 मीटर बिटुमिनस चौड़ाई के साथ दोनों ओर दो-दो मीटर केसी ड्रेन एवं इंटरलॉकिंग टाइल्स का प्रावधान है,जिसके लिए कुल 12.00 मीटर भूमि आवश्यक होगी।पूर्व में चैनेज 0.700 से 1.700 तक सर्विस रोड का प्रावधान था,जिस हेतु 30.00 मी चौड़ाई में भूमि की आवश्यकता थी।किन्तु वर्तमान में वाराणसी विकास प्राधिकरण द्वारा वैकल्पिक पार्किंग स्थल प्रस्तावित होने से सम्पूर्ण मार्ग चैनेज 0.000 से 3.050 किमी तक एकसमान दो लेन में निर्माण किया जाना औचित्यपूर्ण होगा। निरीक्षण के दौरान कुछ स्थानों पर चौड़ीकरण कार्य शेष पाया गया,जिसे तत्काल पूर्ण कराने हेतु अधिशासी अभियन्ता को निर्देशित किया जाता है।रोहनियां से गंगापुर मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढीकरण का कार्य के सम्बन्ध में अधिशासी अभियन्ता द्वारा अवगत कराया गया

कि रोहनियां-गंगापुर मार्ग की कुल लम्बाई 5.680 किमी है,जिसका दो-लेन में चौड़ीकरण प्रस्तावित है।

निरीक्षण में पाया गया कि डीबीएम (घने बिटुमिनस मैकाडम) कार्य पूर्ण हो चुका है,दो स्थानों पर सीसी (कंक्रीट सीमेंट) कार्य प्रगति पर है तथा बीसी (बिटुमिनस कंक्रीट) कार्य शेष है।अधिशासी अभियन्ता को बीसी कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिये जाते हैं।निरीक्षण के दौरान स्टेडियम से जुड़े कार्यदायी संस्था के पदाधिकारी,लोक निर्माण समेत सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp