spot_img
16.2 C
Varanasi
Monday, December 8, 2025

Buy now

spot_img

तिरपन जोड़ें एक दूजे के लिए बंधे लिया संकल्प जोड़ियाँ स्वर्ग में बनती हैं उन्हें धरती पर मिलाकर हम पुण्य के भागी बनते हैं…पूनम मौर्या

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/ जोड़ियाँ स्वर्ग में बनती हैं पर उन्हें धरती पर मिलाकर हम पुण्य के भागी बनते हैं।उक्त बातें हरहुआ ब्लाक मुख्यालय परिसर में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अंतर्गत 53 जोड़ों जो एक दूजे के होकर दाम्पत्य जीवन शुरू करने जा रहे वर-वधु को आशीर्वाद देने के बाद बतौर मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या ने अपने सम्बोधन में व्यक्त किया।सभी जोड़ो को अपने हाथों उपहार सामग्री व प्रमाण पत्र प्रदान किया।जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या का बीडीओ हरहुआ बद्री प्रसाद वर्मा ने बुके भेंटकर स्वागत किया और पगड़ी बांधकर मंगल गणेश पूजन का कार्य कराया।साथ ही प्रांगण में स्थित सरदार पटेल,अम्बेडकर व पंडित दीन दयाल के मूर्ति पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित किया।कार्यक्रम में शामिल 52 जोड़े हिन्दू रीति रिवाज से वैदिक मंत्रोच्चार हवन के बाद एक दूजे के गले मे जयमाला डालकर संकल्प लिया वहीँ महिलाओं ने मंगलगीत गाकर परम्परा को जीवंत बना दिया।वहीं एक सभईपुर के मुस्लिम जोड़े का मौलबी ने निकाह पढ़ाया।अध्यक्षता करते हुए बीडीओ हरहुआ श्री वर्मा ने कहा कि आज असहाय,गरीबों के लिए महंगी हो गई है जो सरकार के आर्थिक सहयोग से उनके लिए वरदान साबित हुई है।सामूहिक शादी में सरकार प्रति शादी एक लाख रुपये खर्च कर रही है जिसमें साठ हजार लड़की के खाते में तथा 25000 का सामान एवं 15000 रुपए टेंट खाने पीने आदि के खर्चे पर व्यय किया गया।

कार्यक्रम का संचालन सचिव जयप्रकाश भारती ने किया।सामूहिक विवाह कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रमुख प्रतिनिधि रामू उपाध्याय,एडीओ देवेंद्र कुमार पांडेय,शैलेन्द्र सिंह,एडीओ पंचायत रवि सिंह,शशांक सिन्हा,निर्मला देवी,सचिव संजय सोनकर,गणेश पटेल,गौरव कुमार विश्वकर्मा,सौरभ कुमार श्रीवास्तव,बीरेंद्र कुमार,आनंद कुमार तथा ग्राम प्रधान रवींद्र कुमार यादव,प्रतिनिधि औरा संजय कुमार,बिपिन कुमार,शशिकला सहित वर-वधु परिजन उपस्थित रहे।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp