spot_img
23.6 C
Varanasi
Friday, February 13, 2026

Buy now

spot_img

तहसील समाधान दिवस पर पहुँचे डीएम वाराणसी सुनी फरियादियो की फरियाद डीएम के सामने छलका जनता का दर्द महिला ने डीएम को रोक लगाई न्याय की गुहार

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-तहसील राजातालाब पर आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस पर पहुँचे जिलाधिकारी वाराणसी सत्येन्द्र कुमार ने सुनी फरियादियो की फरियाद सम्बंधित को दिया आवश्यक कार्यवाही का निर्देश।समाधान दिवस के दौरान एक बार फिर सिस्टम की खामियां खुलकर सामने आईं।जिलाधिकारी जनता की समस्याएं सुनने पहुंचे तो परिसर में फरियाद लेकर पहुंचे लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।किसी ने चक मार्ग पर कब्जे की शिकायत की तो कोई सार्वजनिक भूमि पर अतिक्रमण से परेशान दिखा।बिजली आपूर्ति खाद्यान्न वितरण और भूमि विवादों के मामले इतनी संख्या में सामने आए कि अधिकारियों के पसीने छूट गए। जिलाधिकारी ने मौके पर ही कई विभागीय अफसरों को फटकार लगाते हुए तत्काल निस्तारण के आदेश दिए लेकिन समाधान दिवस के बीच ही एक ऐसा वाकया हुआ जिसने व्यवस्था की जड़ तक सवाल खड़े कर दिए। करीब दोपहर 12 बजे जब डीएम वापस लौटने लगे तो पुष्पा वर्मा नामक महिला ने बीच में आकर उन्हें रोक लिया।

उसने डीएम से हाथ जोड़कर कहा कि उसके विपक्षी उसकी निजी जमीन पर कब्जा कर चुके हैं और कई बार तहसील में गुहार लगाने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। उसने सीधे तौर पर एसडीएम पर आरोप लगाया कि वे इस मामले को नजर अंदाज कर रहे हैं और कोई सुनवाई नहीं करते।महिला की आवाज गूंजते ही परिसर में मौजूद लोगों की भीड़ उसकी ओर खिंच गई।वहीं बरकी गांव के निवासी विद्याधर पांडेय ने डीएम को बताया कि उनके निजी भूमि पर जबरन चक मार्ग बनाया जा रहा है,जबकि मामला विचाराधीन है।उन्होंने आरोप लगाया कि स्थानीय राजस्व कर्मचारी बिना विधिक प्रक्रिया के मनमानी कर रहे हैं और शिकायतों को दबाया जा रहा है।इस अवसर पर एसडीएम राजातालाब शांतुन कुमार सिनसिनवार, तहसीलदार राजातालाब शालिनी सिंह,एसीपी राजातालाब अजय कुमार श्रीवास्तव,नायब तहसीलदार संग्राम सिंह,दीपाली मौर्या,श्याम नारायण तिवारी,खण्ड विकास अधिकारी आराजी लाइन सुरेन्द्र सिंह यादव,अधिशाषी अभियंता विधुत वितरण खण्ड द्वितीय बरईपुर डिवीजन मनीष कुमार झा,खण्ड शिक्षा अधिकारी आराजी लाइन शशिकांत श्रीवास्तव,एडीओ समाज कल्याण प्रमोद कुमार,कानूनगो अशोक सोनकर इत्यादि सम्बंधित विभाग के आला अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित रहें।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp