spot_img
25.7 C
Varanasi
Friday, March 6, 2026

Buy now

spot_img

विधुत पोल लगाने में फटी पेयजल पाइप लाइन दर्जनों गांवों की पेयजल आपूर्ति ठप ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-रोहनिया थाना क्षेत्र के मिसिरपुर में स्थित मिसिरपुर-कन्दवा पेयजल योजना पानी टँकी से पोषित दर्जनों गाँवो की पेयजल आपूर्ति बीते एक सप्ताह से ठप हो गयी है जिससे क्षुब्ध व आक्रोशित ग्रामीणों ने कृपा शंकर सिंह निवासी धनपालपुर के नेतृत्व में पानी टंकी मिसिरपुर पहुँच धरना प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी वाराणसी व अधिशाषी अभियंता जल निगम का ध्यान आकृष्ट कराते हुए समस्या समाधान कराने का माँग किया है।

उन्होंने बताया है कि बिजली विभाग द्वारा सड़क के किनारे नए विधुत पोल लगाने का काम किया जा रहा था उसी समय पेयजल आपूर्ति की मुख्य पाइप लाइन आ जाने से वह फट गया है और तेजी से पानी बह रहा है जिससे पंडितपुर करनादाड़ी जगतपुर घमहापुर हरदत्तपुर रमसीपुर ढोलापुर निदूअरा काशीपुर देल्हना रामपुर देऊरा धनपालपुर में पानी सप्लाई बंद हो गयी है लोग पीने के पानी के लिए तरस रहे है।

धरना प्रदर्शन कर जिलाधिकारी वाराणसी व अधिशाषी अभियंता जल निगम का ध्यान आकृष्ट कराने वालों में मुख्य रूप से सूबेदार सेठ कृपा शंकर सिंह शिवम कुमार राजू पटेल संदीप गुप्ता राम प्रहलाद शिवकुमार कल्लू साव बेलास साव श्याम बली रामबली रमाशंकर कल्लू बच्चा संजय कुमार वर्मा जंगली गुप्ता रविंद्र साहब भोलेनाथ पटेल अजीत पटेल इत्यादि लोग रहे।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp