spot_img
32 C
Varanasi
Friday, June 12, 2026

Buy now

spot_img

अधिवक्ता पर फर्जी मुकदमे के विरोध में हड़ताल:राजातालाब में वकीलों ने न्यायिक कार्य का किया बहिष्कार सौपा ज्ञापन

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-वाराणसी में अधिवक्ता पर दर्ज मुकदमे के विरोध में तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से बहिष्कार कर हड़ताल की।इस दौरान वकीलों ने नारेबाजी करते हुए पुलिस प्रशासन से मामले के निष्पक्ष निस्तारण की मांग उठाई और अपना पत्रक नायब तहसीलदार आराजी लाइन को सौंपा।तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि अधिवक्ता अश्वनी कुमार के खिलाफ मिर्जामुराद थाने में फर्जी तरीके से मुकदमा दर्ज किया गया है।इस मामले में थानाध्यक्ष ने दस दिन के भीतर निस्तारण का आश्वासन दिया था,लेकिन तय समय बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।इसके विरोध में बार एसोसिएशन की बैठक में प्रस्ताव पारित कर न्यायिक कार्य से बहिष्कार का निर्णय लिया गया।

अधिवक्ता मनोज कुमार चौबे ने बताया कि जिस मुकदमे में पहले अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था,बाद में तहरीर में बदलाव कर अधिवक्ता का नाम जोड़ दिया गया।इसके साथ ही घटना के समय में भी अंतर सामने आया है,जिससे मुकदमे को लेकर संदेह उत्पन्न हो रहा है।हड़ताल के दौरान अधिवक्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया।इसके बाद अधिवक्ताओं ने अपनी मांगों से संबंधित पत्रक नायब तहसीलदार आराजी लाइन संग्राम सिंह को सौंपते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कर जल्द निस्तारण कराने की मांग की।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp