spot_img
23.4 C
Varanasi
Sunday, February 15, 2026

Buy now

spot_img

लेबर व ठीकेदार को मिर्जामुराद पुलिस ने चोरी के मामले में किया गिरफ्तार भेजा जेल आरोपियों के निशानदेही पर चोरी के जेवरात व हजारों नकदी किया बरामद एसीपी ने पत्रकार वार्ता कर दी जानकारी

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-बीते दो दिनों पूर्व थाना मिर्जामुराद पर पीड़ित द्वारा लिखित सूचना दी गई थी कि उनके घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों द्वारा जेवरात एवं नगद रुपए चोरी कर लिए गए हैं।पीड़ित के तहरीर के आधार पर मिर्जामुराद पुलिस द्वारा मुअसं 316/2025 धारा 305(ए)/331(3) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था।प्राप्त जानकारी के मुताबिक अपर पुलिस उपायुक्त गोमती जोन वैभव बांगर द्वारा प्रकरण को संज्ञान में लेते हुए घटना के शीघ्र अनावरण के लिए टीम गठित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया था।इसी क्रम में मंगलवार को थाना मिर्जामुराद की गठित पुलिस टीम द्वारा आस-पड़ोस से पूछताछ तथा अन्य साक्ष्यों के संकलन के आधार पर प्रकाश में आए

आरोपी आशीष यादव उर्फ शुभम कुमार यादव निवासी बेनीपुर सबलपुर थाना मिर्जामुराद उम्र 24 वर्ष को दैत्रावीर मंदिर के पास से तथा रामदुलार उर्फ राजू राजभर निवासी ग्राम भिखारीपुर थाना मिर्जामुराद उम्र 50 वर्ष को मेंहदीगंज अंडरपास के पास से मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार आरोपी आशीष यादव की निशानदेही पर चोरी का संपूर्ण माल एक अंगूठी,तीन कान के झुमके,एक हार सहित 25,800/-नकदी बरामद किया गया।बरामदगी के उपरांत प्रकरण में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया गया।पूछताछ के दौरान आरोपी आशीष यादव उर्फ शुभम कुमार यादव (जो वर्तमान में वादी के मकान निर्माण में लेबर का कार्य कर रहा है) ने बताया कि वह तथा राजू राजभर (जो पूर्व में उसी मकान में ठेकेदारी का कार्य कर चुका है) दोनों ने मिलकर चोरी की योजना बनाई थी,बीते 15 नवम्बर 2025 को दिन के समय जब वादी एवं उनकी पत्नी अपने-अपने कार्य पर चले गए,तब राजू राजभर घर के बाहर खड़े होकर उनकी गतिविधियों पर नजर रखता रहा और यह सुनिश्चित करता रहा कि कोई आने-जाने वाला न हो।इसी बीच आशीष यादव घर में चुपके से घुसा,ताला तोड़ा तथा आलमारी की चाबी से आलमारी खोलकर उसमें रखे जेवरात एवं नकदी चोरी कर ली।आरोपी ने यह भी बताया कि चोरी किया गया सामान वह अपने घर ले जाकर परिवार वालों से छिपाकर रखे हुए था तथा दोनों मिलकर चोरी के सोने को बेचकर प्राप्त होने वाले पैसों को बराबर-बराबर बांटने वाले थे,किंतु पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया।सहायक पुलिस आयुक्त राजातालाब अजय कुमार श्रीवास्तव ने पत्रकार वार्ता कर मीडिया के सामने पेश करते हुए घटना के बाबत अहम जानकारी दी।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp