एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-राष्ट्र की मजबूती तभी सम्भव है जब देश का हर बच्चा अपनी भारतीय संस्कृति व संस्कार से परिचित हो।इसकी जिम्मेदारी कुशल शिल्पी शिक्षक के कंधों पर होती है।शिक्षक बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा को सवारने की जिम्मेदारी निभाये।उक्त बातें वीएसवी इंटरमीडिएट कालेज वार सरायकाजी में आयोजित वार्षिकोत्सव में सरस्वती माता का माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित करने के पश्चात अपने सम्बोधन में मुख्य अतिथि डॉ राजेश मिश्रा पूर्व सांसद ने व्यक्त की।

बच्चों ने सरस्वती बन्दना के साथ अतिथियों का सम्मान किया।वक्ताओं ने भारतीय संस्कृति संस्कार और हर क्षेत्र में प्रतिभाओं को सम्मानित किए जाने पर जोर दिया।वार्षिकोत्सव की अध्यक्षता अम्बरीष सिंह भोला मानद उपाध्यक्ष विकास प्राधिकरण ने की।विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित कौशलेंद्र नारायण सिंह,विजेंद्र नारायण सिंह,पूर्व जीएसटी कमिश्नर राजेश कुमार सिंह, शिक्षक एमएलसी प्रत्यासी रितिका दुबे,भाजपा महिला प्रकिष्ठ नेत्री सुनीता सिंह,डॉ प्रदीप पांडेय,भाजपा नेता कपिलनारायन पांडेय,भाजपा हरहुआ मण्डल अध्यक्ष आशुतोष मिश्रा ‘अजय’, पूर्व मेजर गुलाब चन्द्र तिवारी,डॉ विजय नारायण सिंह व रामआसरे सिंह का विद्यालय परिवार की ओर से प्रधानाचार्य विवेक त्रिपाठी ने सभी को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर स्वागत व सम्मानित किया।

विद्यालय के होनहार बच्चों ने ऑपरेशन सिंदूर पर आधारित नाटक मंचन के साथ साथ भरतनाट्यम नृत्य,सामुहिक लोककला आधारित नृत्य,धार्मिक,भक्ति व देशभक्ति आधारित गीतों की सराहनीय प्रस्तुति कर सभी का मनमोहने में सफल रहे।धन्यवाद ज्ञापित कैलाश दुबे ने करते कहा कि बच्चे हमारी मूल धरोहर है इसे हर स्तर पर सम्मान मिलना चाहिए।प्रिंसिपल विवेक त्रिपाठी ने कहा कि सम्माननीय अतिथि व बच्चे कल के राष्ट्र हैं इन्हें घर से स्कूल तक सवारना सबकी नैतिक जिम्मेदारी है।वहीं अभिभावकों का सम्मान किया।अतिथियों ने बच्चों को उपहार भेंटकर सम्मानित कियाकार्यक्रम का सफल संचालन स्वाति सिंह व डिम्पल गुप्ता द्वय ने की।


