spot_img
24.6 C
Varanasi
Tuesday, March 10, 2026

Buy now

spot_img

सुरक्षित मातृत्व दिवस पर 78 गर्भवती महिलाओं की हुयी जांच तीन मरीजों को किया गया जिला अस्पताल रेफर

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरहुआ पर सोमवार को सुरक्षित मातृत्व दिवस कार्यक्रम में कुल 78 गर्भवती महिलाओं की जॉच की गयी।सात गर्भवती हाईरिस्क(उच्च जोखिम)में पायी गयी।तीन गर्भवती को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया।प्रभारी चिकित्सा अधिकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरहुआ डॉ संतोष कुमार ने बताया कि शिशु मृत्यु दर कम करने के उद्देश्य से हर महिने की 9 तारीख को सुरक्षित मातृत्व दिवस का आयोजन किया जाता है।जिसमें बीपी,शुगर,एचआईवी,हीमोग्लोबिनआदि जांच की जाती है और मुफ्त अल्ट्रासाउंड कराया जाता है।डॉ नन्दआसरे और डॉ मनु चतुर्वेदी,स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी सतीश गुप्ता,अपर शोध अधिकारी श्रीनाथ यादव,बीपीएम बसंत लाल श्रीवास्तव,स्टाफ नर्स अंजना सिंह,संजू कुमारी,रोजमेरी बोथा फार्मासिस्ट विद्या प्रकाश दुबे,फार्मासिस्ट राकेश कुमार,सुपरवाइजर माखन शर्मा,मनीष कुमार गुप्ता,संदीप कुमार भारती,संतोष कुमार,राकेश कुमार,कार्यालय सहायक पंकज कुमार सिंह,सीएचओ अंकुश यादव,पूजा यादव,एएनएम सुचिता सिंह,इंद्रकला,भानुमति,सीमा यादव,भानुमति,समस्त आशा संगिनी और आशा कार्यकर्ता शामिल रहे।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp