spot_img
38.4 C
Varanasi
Thursday, April 30, 2026

Buy now

spot_img

एनएसएस का सात दिवसीय विशेष शिविर का सुंदर कांड वाचन के साथ प्रारम्भ

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-महाराज बलवंत सिंह पीजी कॉलेज गंगापुर वाराणसी में राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष शिविर दिन-रात 9 मार्च से 15 मार्च का शुभारम्भ संस्थापक महाराज एवं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण,दीप प्रज्वलित व स्वयं सेवकों द्वारा सुंदरकांड पाठ का वाचन कर किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ लालजी सहायक निदेशक केंद्रीय संचार ब्यूरो सूचना और प्रसारण मंत्रालय क्षेत्रीय कार्यालय वाराणसी ने अपने उद्बोधन में स्वयंसेवकों से कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के जो भी विजन है इस सात दिनों में पूरे मनोयोग के साथ क्रमबद्ध ढंग से पूर्ण करें।राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय शिविर भीमचंडी बाजार में धर्मशाला नंबर 8 में संचालित है।महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर पुरुषोत्तम सिंह ने अपने आशीर्वचन में इस सात दिवसीय विशेष शिविर की सफलता के टिप्स के साथ अपने संबोधन में कहा कि अनुशासन से ही देश और समाज प्रगति के मार्ग पर बढ़ता है।स्वयंसेवक अनुशासित वातावरण में रहकर अपने दायित्वों के साथ शिविर को सफल बनायें।कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत कार्यक्रम अधिकारी डॉ अखिला नन्द सिंह ने किया धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम अधिकारी डॉ अर्चना सिंह ने तथा संचालक अंगद प्रसाद यादव ने किया।इस अवसर पर डॉ भूपेंद्र कुमार यादव,प्रो आलोक कुमार कश्यप,डॉ दुर्गेश कुमार पांडेय,डॉ उमेश कुमार,डॉ सत्य प्रकाश सिंह सहित सभी प्राध्यापक व स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp