एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-रोहनिया क्षेत्र के नगर पंचायत गंगापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मौसम परिवर्तन का असर स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है।स्वास्थ्य केंद्र में वायरल संक्रमण,जुकाम,खांसी,बुखार और चर्म रोग के मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई है।प्रतिदिन लगभग पचास से सत्तर मरीज वायरल फीवर के कारण स्वास्थ्य केंद्र पहुंच रहे हैं।स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अध्यक्ष डॉ सतीश कुमार ने बताया कि मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के कारण मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई है।उन्होंने कहा कि कभी तेज धूप और गर्मी,तो कभी बारिश के कारण लोग बीमार पड़ रहे हैं।अधिकतर मरीज वायरल संक्रमण से पीड़ित हैं।डॉ कुमार ने लोगों को सावधानियां बरतने की सलाह दी है।उन्होंने कहा कि इस मौसम में ठंडी चीजों से दूरी बनाकर रखें। किसी भी बीमारी को हल्के में न लें।उन्होंने यह भी सलाह दी कि बीमारी के लक्षण दिखते ही तुरंत नजदीकी डॉक्टर से संपर्क करें और उचित इलाज करवाएं।


