spot_img
26.4 C
Varanasi
Friday, February 13, 2026

Buy now

spot_img

देश को आगे बढ़ाने में गरीब मजदूरों श्रमिकों का अहम योगदान….त्रिभुवन राम विधायक

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-चोलापुर बाजार स्थित आदर्श राष्ट्रीय इंटर कॉलेज प्रांगण में सोमवार शाम श्रमिक जागरूकता एवं हितलाभ वितरण दिवस का आयोजन किया गया।इस दौरान 253 श्रमिकों को एक करोड़ 45 लाख रुपये की धनराशि डीबीटी के माध्यम से वितरित की गई।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रम,सेवायोजन एवं समन्वय मंत्री अनिल राजभर व विधायक त्रिभुवन राम ने श्रीमती फातिमा देबी को 15 लाख 24 हजार का चेक से सम्मानित किया।अन्य लाभार्थियों को चेक व प्रमाण पत्र भी वितरित किए।कार्यक्रम का आयोजन उत्तर प्रदेश भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के तत्वावधान में किया गया।मंत्री अनिल राजभर व विधायक त्रिभुवन राम ने श्रमिकों को संबोधित करते हुए कहा कि देश को आगे बढ़ाने में गरीब मजदूरों और श्रमिकों का अहम योगदान है।

सरकार गरीबों और श्रमिकों की सेवा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और सरकारी खजाने पर पहला अधिकार श्रमिकों का है।उन्होंने बताया कि सरकार गर्भावस्था से लेकर मृत्यु के बाद तक श्रमिक परिवारों की चिंता कर रही है।श्रमिक की मृत्यु पर सरकार सवा दो लाख रुपये की सहायता देती है,जबकि विधवा को पांच लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाती है।बेटियों की शादी के लिए एक लाख रुपये का अनुदान दिया जाता है।70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों के लिए आयुष्मान कार्ड के माध्यम से पांच लाख रुपये तक के इलाज की सुविधा उपलब्ध है।मनरेगा पर चर्चा करते हुए मंत्री व विधायक ने कहा कि अब 125 दिन रोजगार की गारंटी दी गई है और 15 दिन के भीतर मजदूरी न मिलने पर ब्याज सहित भुगतान किया जाता है।उन्होंने कहा कि डीबीटी प्रणाली से बिचौलियों की भूमिका समाप्त हुई है,जिससे श्रमिकों को पूरा लाभ मिल रहा है।अधिक से अधिक श्रमिकों से पंजीयन कराने की अपील की।कार्यक्रम में अजगरा विधायक त्रिभुवन राम सहित श्रम विभाग के अधिकारी महेश कुमार पांडेय,अविनाश कुमार प्रवक्ता अनिल सिंह,बीडीओ शिवनारायण सिंह,आनंदशील अंबेडकर,पप्पू भास्कर,जितेंद्र तिवारी,सुमित सहित क्षेत्रीय सम्माननी प्रधान गण सैकड़ों श्रमिक गरीब लाभार्थी उपस्थित रहे।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp