एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-वाराणसी -लखनऊ राजमार्ग ‘हाइवे’ पर सातो महुआ,काजीसराय हरहुआ स्थित न्यू लक्ष्मी हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेंटर के सौजन्य से कांवरियों के लिए रविवार से सोमवार तक निःशुल्क भोजन,दवा,जाँच सेवा शिविर लगाकर कांवरियों की सेवा किया गया।अस्पताल के एमडी डॉ अनिल यादव के अनुसार प्रतिवर्ष कांवरियों के सेवा के लिए चाय,जलपान,भोजन स्वास्थ्य जाँच व निःशुल्क दवाएं,पैरों में पड़े छालों,घाव की मरहम पट्टी अस्पताल के कर्मचारी फार्मासिस्ट,नर्स,वार्ड ब्यय सेवा भावना के साथ 24 घण्टे मुस्तैद रहते हैं।आराम करने के लिए आश्रय केंद्र की व्यवस्था की जाती है।कांवरियों की सेवा में भगवान शिव का दर्शन प्राप्त होता है।अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक न्यूरो सर्जन डॉ विकास नागर,आर्थो सर्जन डॉ अभिषेक पांडेय,एमडी डॉ यशवंत सिंह,मुख्य रोग विशेषज्ञ डॉ रणधीर सिंह,एमएस जनरल सर्जन डॉक्टर ए के तिवारी व एमएस सर्जन डॉक्टर एस के मिश्रा,स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर संगीता कांवरियों के लिए सेवा देते हैं।चिकित्सक टीम ने कहा जीवन मे सेवा का दायित्व निभाना अंतिम दम तक लक्ष्य है।सेवा का धर्म पुण्य का कार्य होता है।हर-हर बम -बम,ॐ नमः शिवाय के उद्गोष से सेवा कार्य मे नई ऊर्जा मिलती है और आत्मीय संतुष्टि होती है।स्वास्थ्य शिविर व भंडारा संचालन में राहुल यादव व संजय शर्मा का विशेष सहयोग रहा।


