एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-राजातालाब थाना क्षेत्र के रानी बाजार में बीते चार दिनों पूर्व कांवड़ यात्रा के दौरान एक कांवड़ यात्री एवं स्थानीय दुकानदार के मध्य वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हुई थी।सूचना प्राप्त होते ही स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया गया एवं उपलब्ध वीडियो साक्ष्यों के आधार पर कांवड़ यात्री की तहरीर पर अभियोग दर्ज किया गया।कुछ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स द्वारा इस घटना को तोड़-मरोड़ कर भ्रामक सूचनाएं प्रसारित की जा रही हैं,जिससे जनमानस में भ्रम एवं तनाव फैलाने का प्रयास किया गया है।प्राप्त जानकारी के मुताबिक ऍक्स (पूर्व ट्विटर) पर एमआर खान नामक व्यक्ति द्वारा संचालित हैंडल @लाज़मानो से दिनांक 30 जुलाई 2025 को एक अत्यन्त भ्रामक,तथ्यहीन एवं भड़काऊ पोस्ट की गई है,जिसमे यह झुठा दावा किया गया है कि थाना राजातालाब क्षेत्र अंतर्गत कांवड़ियो द्वारा मुस्लिम समुदाय के एक घर में आग लगा दी गई।पोस्ट की लिंक एचटीटीपीएस:// x.com// लाज़मान0/स्टेटस/1950546034259849695। यह पोस्ट पूरी तरह से असत्य,गढ़ी गई एवं समाज में धार्मिक विद्वेष फैलाने वाली है,जिसका प्रत्यक्ष प्रभाव स्थानीय स्तर पर शांति व्यवस्था भंग करना,समुदायो के बीच वैमनस्य उत्पन्न करना तथा प्रशासन के प्रति अविश्वास पैदा करना है।

वही इस संबंध में Mr Khan नामक ब्यक्ति के खिलाफ राजातालाब पुलिस ने चौकी प्रभारी कस्बा राजातालाब रोहित दूबे के तहरीर पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है,उपरोक्त प्रकरण की जाँच सहायक पुलिस आयुक्त राजातालाब अजय कुमार श्रीवास्तव करेंगे।ज्ञात हो कि यह संपूर्ण घटनाक्रम एक सामान्य बाजार क्षेत्र का है।इसमें कहीं भी आगजनी,तोड़फोड़,घेराव अथवा घर में जबरन घुसने की कोई घटना नहीं हुई है और बुलडोजर कार्यवाही की बात भी पूर्णतः असत्य है।


