spot_img
13.1 C
Varanasi
Sunday, February 15, 2026

Buy now

spot_img

रोहनिया विधायक ने जनता दर्शन के दौरान सुनी लोगों की फरियाद

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के कनेरी मोहन सराय स्थित अपना दल एस पार्टी के जिला कार्यालय एवं जन सहयोग कार्यालय पर गुरुवार को आयोजित जनता दर्शन के दौरान रोहनिया विधायक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ सुनील पटेल ने रोहनिया विधानसभा क्षेत्र सहित आसपास के जनपदों से आए लोगों की बिजली,पानी,सड़क,नाली,खडंजा,अवैध कब्जा,पेंशन,आवास सहित विभिन्न समस्याओ को सुनी।

इसके उपरांत विधायक डॉ सुनील पटेल ने इन सभी समस्याओं को सुनने के बाद उनके निस्तारण हेतु संबंधित विभाग के अधिकारियों को फोन के माध्यम से अवगत कराते हुए जल्द से जल्द निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया।इस अवसर पर मुख्य रूप से डॉ उमेश पटेल,मानस सिंह,राजकुमार वर्मा,आदर्श पटेल,विनोद पटेल,श्याम बली पटेल,अखिलेश सिंह,ओम प्रकाश सिंह इत्यादि पदाधिकारी व कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp