spot_img
24.8 C
Varanasi
Sunday, February 15, 2026

Buy now

spot_img

सफलता:पाँच दिनों पूर्व चोरी हुए रायफल व कारतूस के साथ रोहनिया पुलिस ने शिव कुमार पटेल को किया गिरफ्तार भेजा जेल

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत मुखबिर की सूचना पर बीते पाँच दिनों पूर्व चोरी के दर्ज मुकदमे का सफल अनावरण करते हुए आरोपी शिव कुमार पटेल पुत्र स्व राम फकीर पटेल निवासी ग्राम नरउर थाना रोहनिया जिला वाराणसी को बाड़ासुर मन्दिर गेट के पास से शनिवार को गिरफ्तार करते हुए उसके निशांदेही पर चोरी की एक रायफल व तीन जिन्दा कारतूस बरामद किया गया उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना रोहनिया पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया गया।आपको बता दे कि 14 दिसम्बर 2025 को पीड़ित अखिलेश कुमार वर्मा द्वारा थाना रोहनिया पर सूचना दिया गया कि 13 दिसम्बर 2025 को प्रार्थना पत्र दिया गया कि ग्राम जगतपुर स्थित मेरे किराये के मकान से लाईसेन्सी रायफल व बैग एटीएम आधार कार्ड पैन कार्ड चेक बुक व 5000 नकद व जरूरी दस्तावेज व समरसिबल स्टार्टर मिक्सी मशीन तार सहित अज्ञात द्वार चोरी कर लिया गया है।

पूछताछ करने पर पकड़े गए आरोपी ने बताया कि मैं नशे का आदी हूं जब मेरे पास नशा करने के लिये पैसा नही रहता है तो मैं छोटी-मोटी चोरी कर लेता हूं।बीते 13 दिसम्बर 2025 को शाम 6 बजे के करीब मैं जगतपुर रेलवे पटरी के किनारे से पीछे से जाकर दीवार के सहारे एक मकान पर चढ़कर छत की सीढ़ी से नीचे उतरकर कमरे से एक बन्दूक व स्टार्टर व एक बैग चोरी किया था भागते समय मैने रेलवे पटरी के किनारे झाड़ियों में बैग व स्टार्टर फेक दिया था तथा बन्दूक को अपने साथ ले जाकर एक प्लास्टिक बोरी से लपेटकर घर में ही जमीन में गाड़ दिया था पुलिस मेरे घर मुझे तलाशते हुए बार बार आ रही थी तो मैने राइफल को रेलवे क्रासिंग के पहले झाड़ियों में छिपा कर रख दिया था।बैग व स्टार्टर कहां फेंका था मुझे याद नही है।पुलिस टीम द्वारा पकड़े गए आरोपी के निशांदेही पर 315 बोर की राइफल तथा 3 जिन्दा कारतूस बट कवर में रखा बरामद किया गया।गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ थाना मंडुवाडीह में दो व थाना रोहनिया में भी दो मुकदमा दर्ज है।गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाले पुलिस टीम में मुख्य रूप से प्रभारी निरीक्षक रोहनिया राजू सिंह,उप निरीक्षक चौकी प्रभारी मोहनसराय अमीर बहादुर सिंह,उप निरीक्षक प्रमोद कुमार गुप्ता,कांस्टेबल रामाश्रय यादव,हेड कांस्टेबल सुधीर कुमार सिंह,कांस्टेबल शीत कुमार वर्मा शामिल रहे।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp