spot_img
29.1 C
Varanasi
Thursday, March 26, 2026

Buy now

spot_img

किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाले फरार आरोपी को रोहनिया पुलिस ने किया गिरफ्तार भेजा जेल किशोरी को किया सकुशल बरामद

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-रोहनिया पुलिस द्वारा किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले से संबंधित नामजद फरार आरोपी सुजीत कुमार भारती उर्फ माले 25 वर्ष निवासी धनपालपुर थाना रोहनिया को भदवर से गिरफ्तार करते हुए पीड़िता अपहृता किशोरी को सकुशल बरामदगी की गयी और आरोपी को जेल भेज दिया गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार रोहनिया पुलिस को दिए हुए तहरीर में वादिनी सरिता पत्नी कमलेश ग्राम महमदपुर थाना जंसा वाराणसी की मूल निवासिनी है मेरी बेटी जिसकी उम्र 17 वर्ष है।अपने नाना के घर पर जो कि धनपालपुर रोहनिया में रहकर पढ़ाई करती है,मेरी बेटी दिनांक 12 मार्च 2026 को अपने नाना वाले घर धनपालपुर से बाहर गयी सुबह करीब 3 बजे का समय हो रहा था,मामा सूरज व अन्य लोगों ने काफी खोजबीन की पर हमारी लड़की गरीमा का कोई पता नहीं लग सका।बाद में जानकारी मिली की धनपालपुर का रहने वाला सुजीत पुत्र अशोक भारती हमारी बेटी को बहला फुसला कर शादी करने के इरादे से भगा ले गया है का आरोप लगाया था पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जाँच पड़ताल शुरू की थी।गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाले पुलिस टीम में मुख्य रूप से प्रभारी निरीक्षक रोहनिया राजू सिंह,चौकी प्रभारी भदवर उप निरीक्षक दिनेश कुमार त्रिपाठी,कांस्टेबल राम गोविन्द यादव,कांस्टेबल रावेन्द्र कुमार,महिला कांस्टेबल कविता चौधरी शामिल रही।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp