spot_img
44.7 C
Varanasi
Saturday, May 23, 2026

Buy now

spot_img

सम्मान समारोह में प्रतिभशाली बच्चों को किया गया सम्मानित

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-एस आर प्लैटिनम इंग्लिश स्कूल हरहुआ वाराणसी में तृदिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का सम्मान समारोह बुधवार को आयोजित किया गया।मुख्य अतिथि विवेकानंद द्विवेदी चौकी प्रभारी हरहुआ ने छात्रों को सम्मानित करते हुए कहा कि विद्यालयों में इस तरह के महत्वपूर्ण आयोजन से छात्रों को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूती प्रदान करता है।कार्यक्रम की अध्यक्षता कौशलेन्द्र नारायण सिंह,प्रबंध निदेशक,एस आर प्लैटिनम इंग्लिश स्कूल ने की।उन्होंने कहा कि यह प्रतियोगिता आप सभी को अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रेरित करेगी।यह प्रतियोगिता न केवल इस विद्यालय के लिए बल्कि पूरे समुदाय के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है।इस अवसर पर क्रिकेट,बास्केटबॉल,कबड्डी,खोखो,रस्साकशी चेस,कैरमबोर्ड और बैडमिंटन आदि में कुल 220 विजेताओं को सम्मानित किया गया।क्रिकेट में शुभम पांडेय,रौनक,सोनाक्षी,अभिषेक पांडे और शिवा का प्रदर्शन काफी सराहनीय रहा।धन्यवाद ज्ञापन सहायक निदेशक देवान्श राय ने दिया।प्रधानाचार्य आर पी सिंह,खेल प्रशिक्षक कृष्ण कुमार सिंह और नरेंद्र यादव का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp