spot_img
35.1 C
Varanasi
Saturday, April 11, 2026

Buy now

spot_img

मारपीट कर हत्या करने के मामले में फरार पच्चीस हजार रुपये के दो आरोपियों को रोहनिया पुलिस ने किया गिरफ्तार भेजा जेल

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-पुलिस आयुक्त वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा अपराधों की रोकथाम हत्या/लूट की घटनाओ के अनावरण एवं फरार आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन प्रमोद कुमार के निर्देशन मे अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन नीतू कादयान के पर्यवेक्षण मे एवं सहायक पुलिस आयुक्त रोहनियां संजीव कुमार शर्मा के कुशल नेतृत्व में रोहनियां पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मारपीट कर हत्या करने के मामले में फरार पच्चीस हजार रुपये के दो आरोपी रोहित कुमार पटेल पुत्र प्रेम कुमार निवासी घमहापुर थाना रोहनिया,गोविन्द पटेल पुत्र मक्खन पटेल निवासी हरदत्तपुर घमहापुर थाना रोहनिया को शुक्रवार समय 7.50 बजे जगतपुर रेलवे क्रासिंग थाना रोहनियां से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते 29 मार्च 2026 को वादिनी द्वारा खुद के बेटे सोनू अली को आरोपी रोहित कुमार पटेल द्वारा मोबाइल चोरी के विवाद में अपने साथीगण के साथ एक राय होकर मारना पीटना जिससे सोनू अली की मृत्यु हो जाने के सम्बन्ध में लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया था जिसके आधार पर थाना रोहनियां पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।जिसकी विवेचना प्रभारी निरीक्षक रोहनिया द्वारा की जा रही थी।गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाले पुलिस टीम में मुख्य रूप से प्रभारी निरीक्षक रोहनिया राजू सिंह,चौकी प्रभारी मोहनसराय अमीर बहादुर सिंह,उप निरीक्षक भरत चौधरी,उप निरीक्षक दिनेश सिंह,उप निरीक्षक श्याम बाबू,हेड कांस्टेबल अवनीश कुमार राय,हेड कांस्टेबल जयकान्त पाण्डेय,कांस्टेबल रानू कुमार शामिल रहे।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp