spot_img
28.1 C
Varanasi
Sunday, February 15, 2026

Buy now

spot_img

शोपीस बनकर रह गए हरपुर गांव में बना आरआरसी सेंटर जिम्मेदार के जिम्मेदारी की दावा हवा हवाई

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-एक सौ सत्रह गाँव वाले आराजी लाइन विकास खण्ड के कई दर्जनों गाँवो का हाल बेहाल है।ग्राम सभाओं में सूखा व गीला कचरा अलग-अलग करके रिसाइकल करने को करोड़ों की लागत से आरआरसी सेंटर बनवाया गया है।जिम्मेदारों की देखरेख के आभाव में ग्रामीणों को इसका लाभ तो मिल ही नहीं पा रहा है। कूड़ा ले जाने के लिए खरीदे गए ई-रिक्शा खराब हो रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक आराजी लाइन विकास खंड के ग्राम पंचायत हरपुर में भी बना आरसीसी सेंटर शोपीस बना हुआ है ग्राम प्रधान शिव कुमार सहित ब्लाक के सचिव व जिम्मेदार के जिम्मेदारी की दावा हवा हवाई साबित होती नजर आ रही है।ग्राम सभाओं में कूड़े के निस्तारण के लिए शासन के तरफ से करोड़ों रुपये के लागत से आरआरसी सेंटर बनवाए गए हैं।

इन सेंटरों को बनवाने का उद्देश्य था कि ग्राम पंचायत व उसके मजरों से कूड़ा इकट्ठा करके वहां एकत्र किया जाएगा। इसके बाद अलग-अलग सूखा कचरा,गीला कचरा व प्लास्टिक कचरे को रिसाइकल कर खाद आदि बनाने काम किया जाएगा। इतना ही नहीं कूड़ा इकट्ठा करने के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत को में ई-रिक्शा भी खरीदा गया है। अब खड़े-खड़े ई-रिक्शा खराब हो रहे हैं या फिर ग्राम प्रधान अपने व्यक्तिगत काम में प्रयोग कर रहे हैं।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp