spot_img
43.1 C
Varanasi
Thursday, May 21, 2026

Buy now

spot_img

माचिस को लेकर शहाबाबाद में विवाद करने वाले दो आरोपियों को रोहनिया पुलिस ने किया गिरफ्तार भेजा जेल एक आरोपी के खिलाफ थाना रोहनिया में दर्ज है चार मुकदमे

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-पुलिस आयुक्त वाराणसी मोहित अग्रवाल के अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन प्रमोद कुमार के निर्देशन मे अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन नीतू कादयान के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त रोहनिया संजीव कुमार शर्मा के कुशल नेतृत्व में रोहनिया पुलिस टीम द्वारा बीते 29 नवम्बर 2025 को ग्राम शहाबाबाद में मारपीट करने वाले दो आरोपी क्रमशः शारुख 20 वर्ष निवासी ग्राम शहाबाबाद थाना रोहनिया व मोनू 19 वर्ष निवासी ग्राम शहाबाबाद थाना रोहनिया को शहाबाबाद से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।गिरफ्तार आरोपी शारुख के खिलाफ थाना रोहनिया में चार अलग अलग मुकदमे दर्ज है।गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में मुख्य रुप से प्रभारी निरीक्षक रोहनिया राजू सिंह,उप निरीक्षक चौकी प्रभारी मोहनसराय अमीर बहादुर सिंह,उप निरीक्षक श्याम नरायण यादव,कांस्टेबल रामाश्रय यादव शामिल रहे।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp