एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-राजातालाब थाना क्षेत्र के मेहदीगंज-राजातालाब ओवरब्रिज पर चलती ट्रक में घुसी पीछे से दूसरी ट्रक बाल बाल बचे चालक व खलासी केबिन के उड़े परखच्चे।घटना की सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर घटना स्थल पहुँचे चौकी प्रभारी कस्बा राजातालाब राजेश कुमार मौर्या,हेड कांस्टेबल सुरेंद्र सोनकर,हेड कांस्टेबल दिलीप कुमार वर्मा सहित क्षेत्रीय लोगो व राहगीरों ने अथक प्रयास कर चालक व खलासी को केबिन से सकुशल निकाला बाहर।प्राप्त जानकारी के अनुसार चालक सौरभ यादव 25 वर्ष निवासी अजनई खागा फतेहपुर अपने खलासी संदीप सिंह यादव 23 वर्ष के साथ बन्द ढाला ट्रक लेकर वाराणसी के तरह जा रहा जैसे ही वह राजातालाब ओवरब्रिज पर पहुँचा ही था कि उसके आगे जा रही ट्रक में वह अपनी ट्रक लेकर घुस गया संयोग अच्छा रहा कि कोई जनहानि नही हुई लेकिन जिस हिसाब से एक्सीडेंट हुई है देखकर कोई यह नही कह सकता कि चालक व खलासी बचा होगा,घायल चालक व खलासी को एनएचएआई के एम्बुलेंस द्वारा सीएचसी जक्खिनी इलाज के लिए भेजा गया।

वही इस बाबत चौकी प्रभारी कस्बा राजातालाब राजेश कुमार मौर्या ने बताया कि चालक को नींद लगा होगा आँख बंद होंने के कारण यह घटना शनिवार सुबह तड़के 6:30 बजे घटी है दोनो वाहन के लोग सुरक्षित है एक्सीडेंट किये हुए ट्रक के चालक व खलासी को इलाज के लिए जक्खिनी सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है,यातायात सुचारू रूप से चालू है।


