spot_img
30.1 C
Varanasi
Monday, May 25, 2026

Buy now

spot_img

आकांक्षा बनी एक दिन की खंड शिक्षा अधिकारी आराजी लाइन

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-मिशन शक्ति के विशेष अभियान के छठे चरण के अंतर्गत शुक्रवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की कक्षा 7 की छात्रा आकांक्षा ने एक दिन के लिए खंड शिक्षा अधिकारी आराजी लाइन का कार्यभार संभाला।आकांक्षा ने खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में उपस्थित समस्त कार्यालय स्टाफ एवं अन्य उपस्थित कर्मियों से परिचय प्राप्त किया एवं उनको आवश्यक निर्देश दिए।

आकांक्षा ने बेसिक शिक्षा विभाग की समस्त प्रकार की योजनाओं को सही ढंग से समस्त विद्यालयों में लागू करने हेतु निर्देशित किया एवं उपस्थित समस्त कार्मिकों को निर्देशित किया की 6 से 14 वर्ष के आयु वर्ग का कोई भी छात्र छात्रा नामांकन से वंचित न रहे एवं उनका नजदीकी सरकारी विद्यालय में अनिवार्य रूप से नामांकन कराया जाए आकांक्षा ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में प्राप्त हो रही समस्त प्रकार की सुविधाओं के बारे में सबको अवगत कराया एवं आह्वान किया कि आर्थिक से कमजोर वर्ग एवं ऐसी बच्चियां जिन्होंने पढ़ाई किसी कारणवश छोड़ दिया है ऐसी छात्राओं का नामांकन कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में अनिवार्य रूप से कराया जाए।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp