एस के श्रीवास्तव विकास
वाराणसी/-स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की आय बढ़ाने एवं रोजगार के नए अवसर हेतु एलआईसी के बीमा सखी कार्यक्रम से जोड़ने के निमित्त कार्यशाला का आयोजन हरहुआ ब्लाक सभागार में सम्पन्न हुआ।उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन वित्तीय समावेशन के विभिन्न घटकों हेतु अलग-अलग कैडरों को प्रशिक्षत कर न केवल ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को जागरूक,फण्ड उपलब्ध कराने,बीमा व पेंशन से जोड़ने का कार्य कर रहा है

अपितु रोजगार के अवसर भी बढ़ा रहा है।इस क्रम में बैंक सखी,बीसी सखी,वित्तीय साक्षरता सीआरपी बचत सखी और अब बीमा सखी।कार्यक्रम में बीडीओ हरहुआ बद्री प्रसाद वर्मा ने समूह की महिलाओं को प्रेरित कर इस कार्यक्रम से जुड़ने का आवाहन किया।कार्यक्रम में जिला मिशन प्रबंधक श्रवण कुमार सिंह ने महिलाओं को इसकी महत्ता,रोजगार के अवसर,बीमा के फायदे एवं वित्तीय समावेशन के अन्य घटकों पर जानकारी साझा की।एलआईसी के विकास अधिकारी कृष्ण मोहन मिश्रा ने कहा कि न्यूनतम कक्षा दसवीं पास महिला जो कार्य करने की इच्छुक हो आईआरडीए की परीक्षा पास कर बीमा सखी बन सकती है।बीमा सखी के कार्य,मानदेय,कमीशन आदि पर उनके द्वारा विशेष रूप से जानकारी दी गयी।इस अवसर पर सहायक विकास अधिकारी आईएसबी रवि प्रकाश सिंह,जिला मिशन प्रबंधक विक्रम सिंह,ब्लाक मिशन प्रबंधक उत्कर्ष राव व पूजा सहित समूह की महिलाएं उपस्थित रहीं।


