spot_img
46.2 C
Varanasi
Monday, May 25, 2026

Buy now

spot_img

अभिभावक शिक्षक सहयोग से डेढ़ सौ बच्चों को लोअर टी शर्ट वितरित हुआ बच्चे खुश

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-समन्वयन के आधार पर किसी कार्य को करके सकारात्मक संतुष्टि दी जा सकती है।अभिभावक व शिक्षकों ने कुछ ऐसा ही करके बच्चों के चेहरे पर मुस्कान और मन सुकून तो चेहरे पर खुशी लाने का कार्य किया।हरहुआ ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय अटेसुआ मे अभिभावकों व शिक्षकों में सहयोग प्रदान कर एक पहल की शुरुआत किया।खण्ड शिक्षा अधिकारी हरहुआ पंकज कुमार के हाथों से बच्चों को रेड कलर की टी-शर्ट और लोअर का वितरण किया गया।इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी हरहुआ ने कहा कि दृढ़ इच्छा और बच्चों से प्यार करने वाले समाज मे बिरले ही होते हैं लेकिन कुशल बच्चों के शिल्पी शिक्षक इस दिशा में एक पहल के बेहतर कार्य किया है जो बधाई के पात्र हैं।

अन्य विद्यालयों में भी इस तरह की पहल से बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाने का कार्य किया जाएगा।विद्यालय के प्रधानाध्यापक राधेश कुमार सिंह,सहायक अध्यापक संतोष प्रकाश सिंह,रत्ना सिंह,सारिका,पूनम कन्नौजिया,पूजा तिवारी,इन्दुमति देवी सहित अभिभावक उपस्थित रहें।कार्यक्रम का संचालन दिनेश कुमार ने किया।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp