spot_img
28.1 C
Varanasi
Sunday, February 15, 2026

Buy now

spot_img

रोहनिया विधायक निधि से पास सड़क में घपलेबाजी का खेल नम्बर एक ईंट की जगह हो रहा नम्बर दो ईंटो का प्रयोग

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत कंठीपुर में रोहनिया विधायक डॉक्टर सुनील पटेल के निधि से पास सड़क में घपलेबाजी का खेल होने का मामला प्रकाश में आया है,आपको बता दे कि मंडुआडीह के रहने वाले ठीकेदार रिंकू सिंह ने उपरोक्त पास हुए सड़क को बनवाने का ठेका लिया है और सड़क के बॉर्डर निर्माण में नम्बर एक ईंट की जगह नम्बर दो के ईंटो का प्रयोग कराते नजर आए इतना ही नही तीस फिट बार्डर की नम्बर दो के ईंटो से चुनाई भी हो गयी।

उपरोक्त ईंटो की जानकारी उनके मेठ द्वारा स्वयं अपने बयान में बताया गया है।वही ठीकेदार रिंकू सिंह का कहना रहा कि गलती से ईंट भट्ठा वाले गलत ईंट भेज दिए होंगे बदलवा दिया जायेगा।वही इस बाबत रोहनिया विधायक डॉक्टर सुनील पटेल का कहना रहा कि गाँव वालों को बताया गया है कि गुणवत्तापूर्ण कार्य अगर नही किया जाए तो उसे तत्काल रोक दे,अगर नम्बर दो के ईंटो का प्रयोग किया जा रहा है तो वह गलत है जाँच की जायेगी।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp