एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-वाराणसी जिले में फर्जी चिकित्सकों और फर्जी अस्पतालों का जाल बिछा हुआ है।शहर से लेकर गांव तक बिना पंजीकरण के अस्पताल,लैब और अल्ट्रासाउंड सेंटर धड़ल्ले से चल रहे हैं।हैरानी की बात यह है कि यह सब स्वास्थ्य विभाग की नाक के नीचे,उसके संरक्षण में फल-फूल रहे हैं।मरीजों की जान से खिलवाड़ हो रहा है,लेकिन कार्यवाही नाम मात्र की है।गांवों में तो स्थिति और भयावह है। छोटे-छोटे कमरों में डॉक्टर का बोर्ड लगा होता है।बिना ट्रेनिंग वाले लोग इंजेक्शन लगाते हैं,ऑपरेशन करते हैं।गर्भवती महिलाओं का अल्ट्रासाउंड बिना योग्यता वाले करते हैं,जिससे बच्चे और मां दोनों की जान खतरे में पड़ती है।

वाराणसी जिले के रोहनिया राजातालाब मिर्जामुराद जंसा हाथी रामेश्वर लोहता सेवापुरी कपसेठी बड़ागाँव फूलपुर सिंधौरा चोलापुर चौबेपुर सारनाथ रामनगर मंडुवाडीह जैसे इलाकों में फर्जी अस्पतालों का पूरा नेटवर्क फैला हुआ है।यहां अयोग्य लोग खुद को डॉक्टर बताकर मरीजों का इलाज करते हैं।बिना डिग्री वाले लोग अल्ट्रासाउंड व एक्स-रे कर रहे हैं।झोलाछाप मरीजों का उपचार कर उन्हें दवाएं देते हैं और फीस वसूलते हैं।कई बार तो मरीजों की हालत बिगड़ जाती है,लेकिन जिम्मेदारी कोई नहीं लेता।विभाग के पिछले तीन साल के अस्पताल पंजीकरण के आंकड़ों पर गौर करें तो खेल का साफ पता चलता है।

आपको बता दे कि इसी प्रकार की लापरवाही पूर्वक चौखंडी रेलवे क्रासिंग के पहले बीएनएस गेट के सामने बगैर रजिस्ट्रेशन नम्बर लिखे धड़ल्ले से संचालित हो रही कलावती चाइल्ड केयर एवं जच्चा बच्चा केंद्र सवालों के घेरे में सीएचसी अधीक्षक की कार्यशैली।अगर जिले की बात करें तो हजारों की संख्या में अस्पताल,क्लीनिक और लैब लाइसेंस के चल रहे हैं।इनमें से अधिकतर पंजीकृत नही है और विभाग के लोग छापेमारी कर जुर्माना के साथ साथ हल्के धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जहा अस्पताल को सीज करने की कार्यवाही कर अपना कोरम पूरा करते है तो वही उसके बाद फर्जी डॉक्टर फिर से धंधा शुरू कर देते हैं।अगर सील किया तो नाम व जगह बदल कर स्वास्थ्य विभाग के गठजोड़ से काम शुरू कर देते हैं।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सरकारी अस्पताल से रेफर किए गए मरीजों का धड़ल्ले से ऑपरेशन उपरोक्त अस्पताल में किया जा रहा है।समाचार के माध्यम से सीएमओं वाराणसी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए नेशनल मीडिया हेल्पलाइन के राष्ट्रीय अध्यक्ष/पत्रकार एस के श्रीवास्तव विकास ने कलावती चाइल्ड केयर एवं जच्चा बच्चा केंद्र के रजिस्ट्रेशन व मानक की जाँच कर कार्यवाही की माँग किया है।


