एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-राजातालाब थाना क्षेत्र के नियेसीपुर गांव में बुधवार को उस समय सनसनी फैल गई जब ग्रामीणों ने एक अज्ञात युवक का शव शीशम के पेड़ से लटकता हुआ देखा।सूचना देने वाले ग्रामीण ताराशंकर पाठक के अनुसार युवक की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष के बीच बताई जा रही है।सूचना मिलते ही थाना राजातालाब पुलिस मौके पर पहुंची और आस-पास के लोगों की मदद से मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया,लेकिन पहचान नहीं हो सकी।फील्ड यूनिट को बुलाकर मौके का वैज्ञानिक तरीक़े से निरीक्षण कराया गया।

इसके बाद शव को सील-मोहर कर मर्चरी हाउस भेज दिया गया है।वही इस बाबत चौकी प्रभारी मातलदेई साकेत पटेल ने बताया कि मामले में आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है घटना स्थल और आस-पास के क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह सामान्य है।


