spot_img
27.1 C
Varanasi
Tuesday, March 31, 2026

Buy now

spot_img

केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने लोकबंधु राज नारायण के जेष्ठ पुत्र के निधन पर उनके आवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

spot_img

रिपोर्ट:अजय तिवारी

शोक व्यक्त कर परिवार वालों को बधाया ढाढ़स,मृतक आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से की प्रार्थना

मिर्जामुराद/-लोकबंधु राज नारायण सिंह के जेष्ठ पुत्र एवं डॉ राम मनोहर लोहिया पीजी कॉलेज भैरव तालाब के संरक्षक राधे मोहन उर्फ कल्लन सिंह के निधन होने की सूचना मिलने पर रविवार को केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल मिर्जामुराद क्षेत्र के कल्लीपुर गांव स्थित उनके आवास पर पहुंच कर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनको श्रद्धांजलि देते हुए शोक व्यक्त किया तथा मुखाग्नि दिए उनके बेटे सुशील सिंह तोयज सहित उनके परिवार वालों को ढाढ़स बधाया।

उनकी मृतक आत्मा को शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना किया।इसके उपरांत डंगहरिया निवासी प्रदेश सचिव पंचायत मंच सियाराम पटेल के बड़े भाई डॉक्टर ड़ा प्रेमनाथ पटेल के निधन पर उनके आवास पर पहुंचकर शोक व्यक्त करते  हुए श्रद्धांजलि दी।

इस दौरान मुख्य रूप से रोहनिया विधायक डॉक्टर सुनील पटेल,राष्ट्रीय सचिव मनीष सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉक्टर नरेंद्र पटेल, जिलाध्यक्ष राजेंद्र पटेल,प्रदेश सचिव एवं ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि डॉक्टर महेंद्र सिंह पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष सोनू सिंह, एडवोकेट आलोक सिंह,प्रदीप सिंह,प्रदेश महासचिव उमेश पटेल, विधानसभा अध्यक्ष राजकुमार वर्मा इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp