spot_img
27.1 C
Varanasi
Tuesday, March 31, 2026

Buy now

spot_img

विशेष शिक्षकों का दो दिवसीय सीआरई प्रशिक्षण सम्पन्न

spot_img

रिपोर्ट:एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-आराजी लाइन विकासखंड क्षेत्र के हरसोस स्थित चन्द्रावती एजुकेशनल चैरिटेबल ट्रस्ट एवं विशेष विद्यालय के सभागार में प्रबंध निदेशक अरविंद सिंह की देखरेख में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान 150 विशेष शिक्षको,प्रशिक्षको एवं विषय विशेषज्ञों को सीआरई प्रोग्राम का प्रशिक्षण दिया गया।जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रोफेसर राघवेन्द नारायण शर्मा शिक्षा संकाय बीएचयू ने माँ सरस्वती के प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवल कर किया। उसके उपरांत मुख्य अतिथि प्रोफेसर राधवेन्द्र नारायण शर्मा व मुकेश नारायण तथा सीआरई प्रोग्राम के कोआर्डिनेटर रमेश सिंह द्वारा लेक्चर दिया गया।

प्रशिक्षण के दूसरे दिन सतीश कुमार मिश्रा किरण सोसाईटी,सीआरई प्रोग्राम के को-आर्डिनेटर रमेश सिंह व अमरावती पुरुषोत्तम रा बहु दिव्यांग विकास संस्थान के अध्यापक कमलेश कुमार तथा डॉ सौरभ सिंह ,बचपन डे केयर सेन्टर के द्वारा लेक्चर दिया गया।प्रशिक्षण के अंत में प्रो. डॉ. योगेन्द्र पाण्डेय बीएचयू शिक्षा संकाय बीएचयू द्वारा सभी प्रशिक्षार्थियों को प्रमाण पत्र वितरण किया गया।कार्यक्रम के दौरान प्रबंध निदेशक अरविंद कुमार सिंह तथा कोऑर्डिनेटर रमेश सिंह ने कार्यक्रम में आए हुए सभी अतिथियों को अंगवस्त्र के साथ स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।प्रशिक्षण के दौरान मुख्य रूप से डॉ सौरभ सिंह,माधुरी सिंह,रंजना सिंह,सोनी झा,बिन्दू यादव,विनोद कुमार मौर्य  उपस्थित रहे।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp