spot_img
31.8 C
Varanasi
Friday, July 24, 2026

Buy now

spot_img

पत्नी को दवा दिलाने जा रहे बाइक सवार पति की सड़क हादसे में हुई दर्दनाक मौत परिजनों में मचा कोहराम पत्नी व बच्चा घायल शव पीएम को भेज जाँच पड़ताल में जुटी पुलिस

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास*

*वाराणसी/-लोहता थाना क्षेत्र के दयापुर नरईचा गांव में गंगापुर अकेलवा मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने आपस में हुई जोरदार भिड़ंत में रोहनिया थाना क्षेत्र के नगर पंचायत गंगापुर निवासी बाइक सवार आशुतोष प्रजापति 33 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई तथा पत्नी पूनम व बच्चा घायल हो गये।दूसरा बाइक सवार अपनी बाइक को घटनास्थल पर ही छोड़कर फरार हो गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक आशुतोष प्रजापति मंगलवार सुबह अपने वाहन संख्या यूपी 65 बीभी 9627 से अपने पत्नी पूनम व बच्चे को दवा दिलाने अलाउद्दीनपुर स्थित आशा चाइल्ड हॉस्पिटल जा रहे थे

कि जैसे ही आशुतोष नरैचा गाँव के समीप पहुँचा ही था कि गलत दिशा से तेज व लापरवाही पूर्वक वाहन संख्या यूपी 65 एफएच 6056 अज्ञात चालक द्वारा जोरदार टक्कर मार दिया जिससे आशुतोष की मौके पर ही मौत हो गयी घटना के बाद बाइक छोड़कर चालक फरार हो गया,मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

वही इस बाबत थानाध्यक्ष लोहता निकिता सिंह का कहना रहा कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया गया,घटना के बाद वाहन चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।दुर्घटना ग्रस्त वाहन को कब्जे में लेते हुए मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।*

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp