spot_img
15.5 C
Varanasi
Friday, February 13, 2026

Buy now

spot_img

कम्पोजिट स्कूल बेलवरिया कम्प्यूटर लैब का ताला तोड़कर लाखों का उपकरण हुआ चोरी

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास*

*वाराणसी/-विकास खण्ड व बीआरसी कार्यालय से चंद कदम की दूरी पर स्थित कम्पोजिट विद्यालय में बीती रात चोरों ने कम्प्यूटर कक्ष का ताला तोड़कर लाखों रुपये मूल्य के उपकरण उठा ले गए।

कम्पोजिट विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका बेबी फरीदा के अनुसार सुबह सवा सात बजे जब स्कूल पहुंची तो देखा कि कम्प्यूटर कक्ष का ताला टूटा पड़ा है और सामान नदारद है।खण्ड शिक्षा अधिकारी हरहुआ पंकज कुमार को सूचित कर 112 नम्बर पर काल कर सूचित किया।मौके पर चांदमारी पुलिस चौकी की पुलिस पहुंची और देखरेख किया।फोरेंसिक टीम व डाग स्क्वायड की टीम भी पहुँच गई।

आस पास के स्थानों के बाद तिराहे से डॉग लौट आया।चोरी में कम्प्यूटर डेस्क टॉप चार पीस,मॉनिटर टीएफटी चार पीस,बेब कैमरा एक,इन्वर्टर बैटरी दो,प्रिंटर एक और हारमोनियम एक अदद लगभग डेढ़ लाख के ऊपर के उपकरण चोरी गए।अभी 19 जून को ही सभी इंस्टाल किये गए थे।चोरी की लिखित तहरीर उच्चाधिकारियों के निर्देश पर शिवपुर थाने में दर्ज करा दी गई है।

खण्ड शिक्षा अधिकारी हरहुआ पंकज कुमार के अनुसार हरहुआ ब्लाक क्षेत्र के स्कूलों में यह पहली बड़ी चोरी की घटना घटी है।अन्य विद्यालयों की सुरक्षा के लिए ग्राम प्रधान से सहयोग की वार्ता की गई है।*

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp