spot_img
15.5 C
Varanasi
Friday, February 13, 2026

Buy now

spot_img

चार दिनों से राह भटके मंदबुद्धि युवक को चौकी प्रभारी भदवर व रोहनिया पुलिस टीम द्वारा परिजनों को सूचना देकर किया गया सुपुर्द सराहनीय कार्य की प्रशंसा

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-चौकी प्रभारी भदवर सुमित पांडेय,उप निरीक्षक नीरज गुप्ता,कांस्टेबल बलवंत सहित रोहनिया पुलिस टीम द्वारा बुधवार को चार दिनों से परिवार से बिछड़कर रास्ता भटके युवक को भदवर चौकी पर सकुशल बैठाकर खाना पानी कराते हुए परिवार की जानकारी लेकर परिजनों को सूचना देकर चौकी पर बुलाकर राह भटके मंदबुद्धि युवक को परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार चौकी पर पहुँचे विजय कुमार निवासी ध्रुवगामा थाना कल्याणपुर जनपद समस्तीपुर ने चौकी प्रभारी भदवर सुमित पांडेय को बताया कि यह मेरा भाई लखेन्दर है जो हम लोगो के साथ गुजरात में रहता था और बीते 21 जून 2025 को गुजरात से वह अचानक गायब हो गया था।

बुधवार को चौकी भदवर थाना रोहनिया से फोन कर विजय कुमार के भाई को बैठने की सूचना प्राप्त हुई उसके बाद परिजन दरभंगा बिहार से चौकी भदवर पहुँच लखेन्दर को देख भावुक हो उठे और उसको गले लगा लिया।परिजनों ने रोहनिया पुलिस का आभार जताया और धन्यवाद ज्ञापित किया,इस नेक व सराहनीय कार्य की प्रशंसा क्षेत्र में होती नजर आई।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp