spot_img
14.1 C
Varanasi
Friday, February 13, 2026

Buy now

spot_img

सेवापुरी में संचारी रोग नियंत्रण अभियान को सफल बनाने हेतु प्रधान संघ की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास*

*वाराणसी/-सेवापुरी विकास खंड सभागार में संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।बैठक की अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने की।इसमें ग्राम प्रधान,पंचायत सचिव,पंचायत सहायक एवं संबंधित विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।खंड विकास अधिकारी श्री सिंह ने बताया कि 1 जुलाई से 31 जुलाई 2025 तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा 11 जुलाई से 31 जुलाई 2025 तक दस्तक अभियान चलाया जाएगा।इसके सफल संचालन हेतु सभी ग्राम प्रधानों,पंचायत सहायकों एवं ग्राम विकास अधिकारियों से सक्रिय सहयोग की अपील की गई,ताकि सेवापुरी विकासखंड को मच्छर जनित व अन्य संचारी रोगों से मुक्त रखा जा सके।

बैठक में अप्रैल माह के संचारी रोग नियंत्रण अभियान का फीडबैक भी साझा किया गया।मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष प्रधान संघ राकेश कुमार सिंह ने कहा कि “संचारी रोग को भगाना है,जन-जन को स्वस्थ रखना है”।बैठक में प्रमुख रूप से ज्ञानेंद्र कुमार निरीक्षक,शिवम मिश्रा (मलेरिया निरीक्षक),मोहब्बत कपिल रोमी सिंह एवं बड़ी संख्या में ग्राम प्रधानगण उपस्थित रहे।इस अवसर पर जिले के उपाध्यक्ष राजेश सिंह,ब्लॉक उपाध्यक्ष रविंद्र कुमार,ओमप्रकाश पटेल,गगन सिंह,सोनू सिंह,रामाश्रय मौर्य,सुजीत सिंह,गणेश प्रधान आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।प्रधान संघ ने एक स्वर में संकल्प लिया कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान को जनभागीदारी से शत-प्रतिशत सफल बनाया जाएगा।*

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp