spot_img
22.1 C
Varanasi
Saturday, February 14, 2026

Buy now

spot_img

संचारी रोग नियंत्रण अभियान में आशा एएनएम आंगनबाड़ी संयुक्त जिम्मेदारी के साथ दायित्व निभाएं

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/ ब्लाक सभागार हरहुआ में शुक्रवार को विशेष संचारी रोग नियंत्रण/दस्तक अभियान के तहत आशा एएनएम,आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ को उन्मुखीकरण के तहत प्रशिक्षण में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ सन्तोष कुमार व संयुक्त बीडीओ हरहुआ बद्री प्रसाद वर्मा ने कहा कि संयुक्त जिम्मेदारी के साथ दायित्व निभाएं।11 जुलाई से 31 जुलाई तक चलने वाले दस्तक अभियान के तहत आशा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रतिदिन 25 घरो का भ्रमण कर पांच प्रकार की बीमारियों को चिन्हित कर उनकी सूची बनाएगी जिसमें बुखार के रोगियों की सूची,आईएलआई (खांसी,बुखार व तेज सांस ) के रोगियों की सूची व क्षय रोग के लक्षण युक्त रोगियों की सूची,कालाजार व फाइलेरिया के लक्षण युक्त रोगियों की सूची तथा कुपोषित बच्चों की सूची शामिल हैं।

जिन व्यक्तियों का अभी तक आभा आईडी नहीं बना है उनका ई कवच से आभा आई डी बनाना साथ ही सर्वे के दौरान घर-घर जाकर लोगों को पीने के शुद्ध पानी इस्तेमाल करने,दस्त के बारे में जानकारी,मच्छरदानी का प्रयोग करने,पूरी बांह के कपड़े पहनना,धूप में बाहर न निकले,चूहा व छछूंदर से होने वाले स्क्रब टायफस रोग,घरों के आसपास पानी न इकट्ठा होने देने हेतु लोगों को जागरूक करने ताकि संचारी रोगों से बचा जा सके।प्रशिक्षण में हरहुआ ब्लाक के समस्त आशा,आंगनबाड़ी और एएनएम शामिल रही।ब्लाक सभागार में प्रमुख रूप से पीएचसी प्रभारी डॉ सन्तोष कुमार,संयुक्त बीडीओ बद्री प्रसाद वर्मा,स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी सतीश कुमार गुप्ता,बीपीएम बसंत लाल श्रीवास्तव,पर्यवेक्षक राकेश कुमार,मलेरिया निरीक्षक वीरेंद्र कुमार,डब्ल्यूएचओ से ब्लॉक मॉनिटर संतोष उपाध्याय,सुपरवाइजर माखन शर्मा,आईसीडीएस विभाग से मुख्य सेविका इंदु यादव,जन मित्र न्यास संस्था से सोमनाथ,प्रतिमा पाण्डेय द्वारा बैठक को संबोधित किया गया।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp