spot_img
28.2 C
Varanasi
Monday, September 21, 2026

Buy now

spot_img

बच्चों ने प्रभात फेरी निकालकर शिक्षा के प्रति किया जागरूक

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-आराजी लाइन विकास खण्ड के प्राथमिक विद्यालय चक्रपानपुर मिर्जामुराद के बच्चों ने शनिवार को स्कूल चलो अभियान के तहत प्रभात फेरी निकालकर गांव व बस्तियों में भ्रमण कर शिक्षा के प्रति आमजन को जागरूक किया।रैली में शामिल बच्चे ‘बेटा-बेटी एक समान-शिक्षा पर है सबका अधिकार, पढ़ी-लिखी लड़की रोशनी है घर की,हिंदु-मुस्लिम सिख-इसाई-मिलकर के सब करें पढ़ाई,आधी रोटी खाएंगे,स्कूल पढ़ने जाएंगे जैसे नारे लगाते हुए जा रहे थे।

प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों ने भी इस अभियान में सक्रिय रूप से भाग लिया और ग्रामीणों से अपने बच्चों का नामांकन कराने का आग्रह कर रहे थे।इसके अलावा सरकार द्वारा दी जाने वाली मुफ्त शिक्षा और अन्य योजनाओं के बारे में भी जानकारी शिक्षकों द्वारा दिया जा रहा था।रैली में प्रमुख रूप से विद्यालय की प्रधानाध्यापिका पूनम तिवारी,सहायक अध्यापिका रिचा सिंह,शिव पूजन,अविनाथ,मनोज सिंह,रमेश,शशिकला सिंह,सोनिका सिंह समेत समस्त अध्यापक व अध्यापिका मौजूद रहे।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp