spot_img
27.2 C
Varanasi
Saturday, February 14, 2026

Buy now

spot_img

हरहुआ ब्लाक में मनरेगा ग्रामनिधि से ‘अमृत वन’ व ‘अमृत मार्ग’ का होगा निर्माण पौधे लगाकर ग्राम पंचायत में होगी हरियाली

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-ग्राम पंचायतों में हरियाली व पर्यावरण संरक्षण को लेकर समुदाय में जागरूकता लाकर एक मंच प्रदान करने की दिशा में ‘अमृत वन’ व ‘अमृत मार्ग’ बनाने को लेकर हरहुआ ब्लाक में तेजी से कार्य कराए जा रहे हैं।प्राप्त जानकारी के आधार पर ब्लाक में पन्द्रह सचिव को उनके ही क्लस्टर से दो गाँव को गोंद लेकर ‘अमृत वन’ जिसमें ग्राम निधि से सीमेंट के पीलर लगाकर तीन लेयर कटीले तार से बाड़ लगाकर गेट लगाए जाएंगे उसके अंदर सीमेंटेड कुर्सी ,बेंच व लाइटिंग की व्यवस्था होगी जहां ग्रामीण बैठकर शांत वातावरण में कुछ समय बिताएंगे।वहीं दूसरी ओर ‘अमृत सड़क’ जिसके किनारे एक ग्राम पंचायत से दूसरे ग्राम पंचायत की सीमा तक पौधरोपण कर हरियाली लाई जाएगी।हरहुआ ब्लाक में कुल तीस ग्राम पंचायतों में यह कार्य शुरू हो चुका है।

‘अमृत वन’ में नीम,अशोक,शीशम,सागौन,पीपल,अमरूद,सहजन,जामुन,चितवन,अर्जुन,इमली,आम,अकेशिया,नीबू,आंवला व करौंदा के पौधे लगाए जाएंगे।संयुक्त बीडीओ हरहुआ बद्री प्रसाद वर्मा व एडीओ पंचायत रवि सिंह के अनुसार बीडीओ राजेश यादव ने पुआरी खुर्द ग्राम पंचायत का स्थलीय निरीक्षण किया।सचिव सीमा यादव ने कार्य प्रगति से अवगत कराया।कार्य प्रगति को गति प्रदान करने का निर्देश दिया।संयुक्त बीडीओ बद्री प्रसाद वर्मा ने भगवानपुर ग्राम पंचायत में मारुका माता मंदिर पर’अमृत वन’ व सभईपुर में डीह बाबा से भेलखा सीमा तक रोड किनारे ‘अमृत मार्ग’ के लिए खोदे गड्ढे व पीलर ,बाड सहित अन्य कार्यो का निरीक्षण किया।सचिव आनन्द प्रकाश गोंड से कार्य की प्रगति की जानकारी ली।हरहुआ ब्लाक मे सामुदायिक स्थल विकास को लेकर ग्रामीणों में चर्चा शुरू है कि यदि जमीनी स्तर पर यह मूर्त रूप लेता है तो एक पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल होगी जो मानव जीवन को सुकून प्रदान करेगा।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp