spot_img
25.1 C
Varanasi
Saturday, February 14, 2026

Buy now

spot_img

पिता और बहन की बेरहमी से कर दी हत्या बेटे ने दिल दहला देने वाली वारदात को दिया अंजाम

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-वाराणसी जिले में रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है।बाप और बेटी की ईट पत्थर और लोहे की राड से कूचकर निर्मम हत्या कर दी गई।इस हत्या का आरोप बेटे पर लगा है।बताया जाता है कि जमीनी मामले को लेकर बेटे ने पत्नी के साथ मिलकर पिता और बहन की हत्या कर दी।फिलहाल इस डबल मर्डर से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

वाराणसी जिले के कैंट थाना क्षेत्र के प्रताप नगर कॉलोनी में मंगलवार की सुबह एक दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है।यहां पर जलकल विभाग से सेवानिवृत हुए 78 वर्षीय चंद्र भारद्वाज और बेटी शिवकुमारी 50 वर्ष की निर्मम हत्या कर दी गई।शिवकुमारी गाजीपुर जिले के जलालाबाद हरदासपुर की रहने वाली थी।हत्या का आरोप मृतक के बेटे राजेश भारद्वाज उर्फ राजू और उसकी पत्नी पर लगा है।बताया जा रहा है कि परिवार में लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था।

मंगलवार सुबह इसी विवाद को लेकर फिर से कहासुनी हुई।जिसके बाद आरोपी पुत्र ने ईंट और सिल-बट्टे से हमला कर अपने पिता और बहन की जान ले ली।घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।जबकि आरोपी को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।घटना के संदर्भ मे एडीसीपी वरुणा जोन नीतू कात्यान ने बताया कि सुबह कैंट आने को सूचना मिली कि प्रतापपुर में दो लोगों की हत्या हुई है।

इस सूचना पर कैंट थाने की पुलिस के साथ पुलिस और पुलिस के अधिकारी ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।जांच के दौरान पता चला कि मृतक के बेटे राजेश ने अपने पिता और बहन की हत्या कर दी है।मौके से तीन चार ईट और लोहे की राड बरामद की गई।प्रारंभिक रूप से जो जानकारी मिली है उस हिसाब से परिवार में जमीनी विवाद चल रहा था।आरोपी राजेश को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp